Move to Jagran APP

इस राज्य में जल्द होगी एक हजार कांस्टेबलों की भर्ती, सीएम का बड़ा ऐलान

Sarkari Naukari शिमला के रिज मैदान में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऐलान किया कि हिमाचल में जल्‍द पुलिस कांस्‍टेबलों के एक हजार पद भरे जाएंगे।

By Babita kashyapEdited By: Published: Tue, 03 Dec 2019 08:57 AM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2019 09:23 AM (IST)
इस राज्य में जल्द होगी एक हजार कांस्टेबलों की भर्ती,  सीएम का बड़ा ऐलान
इस राज्य में जल्द होगी एक हजार कांस्टेबलों की भर्ती, सीएम का बड़ा ऐलान

शिमला, राज्य ब्यूरो। Sarkari Naukari हिमाचल में पुलिस कांस्टेबलों के रिक्त एक हजार पदों को भरा जाएगा। पुलिस स्थापना दिवस पर शिमला के रिज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह ऐलान किया। उन्होंने 17 हजार पुलिस कर्मियों के लिए एक और बड़ी घोषणा की। कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक के रैंक के कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति से तीन महीने पूर्व एक पदोन्नति मिलेगी। सभी पुलिस कर्मियों को हिमाचल पुलिस की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर अगले महीने 25 जनवरी को विशेष मेडल मिलेगा।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पुलिस प्रदेश में शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हिमाचल देश का पहला राज्य है जिसने आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को लागू किया है। प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग को बेहतर प्रदर्शन तथा कुशल बनाने के लिए आधुनिक सूचना साधन उपलब्ध करवाए हैं। उन्होंने पुलिस विभाग से प्रदेश में नशे से संबंधित गतिविधियों पर निगरानी रखने को कहा ताकि युवाओं को नशे से बचाया जा सके।

महिला पुलिस बल की टुकड़ी पुरस्कृत

मुख्यमंत्री ने महिला पुलिस बल की टुकड़ी को मार्चपास्ट में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया। उन्होंने अन्य प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया। पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी ने पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश में आयोजित की गई प्रमुख गतिविधियां व कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस जवानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, महापौर कुसुम सदरेट, हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त, मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू, हिमाचल प्रदेश पुलिस के पूर्व महानिदेशक आइबी नेगी व आरआर वर्मा, नगालैंड के पूर्व राज्यपाल एवं हिमाचल के पूर्व पुलिस महानिदेशक अश्वनी कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

 गौरतलब है कि हिमाचल सरकार ने बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। यहां शिक्षा विभाग में भी 3636 पदों को अनुबंध आधार पर भरे जाने की सरकार से मंजूरी मिल गयी है। जिसके तहत जेबीटी, सीएंडवी और टीजीटी श्रेणी में नियुक्तियां की जाएंगी। सरकार ने इन पदों समेत करीब चार हजार पदों को भरने की मंजूरी दी है।  प्रदेश सचिवालय में सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठकमें बेरोजगारी दूर करने की दिशा में सरकार ने अहम फैसला लिया।

हिमाचल की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.