रूपाणी ने जयराम को बताया सीएम डैशबोर्ड का कामकाज
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश में वापस लौटने से पहले बीते शुक्रवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से गांधीनगर में औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ हिमाचल के उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह भी मौजूद थे। मुलाकात के दौरान जय राम ठाकुर ने गुजरात सरकार के पारदर्शी-प्रगतिशील प्रशासन और पब्लिक डिलीवरी सिस्टम के नए प्रयोगों को जानने में गहरी रूचि दर्शायी। विजय रूपाणी ने उन्हें सीएम डेशबोर्ड के समग्र कामकाज और मॉनिटरिग सिस्टम से अवगत करवाया।
राज्य ब्यूरो, शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला लौटने से पहले शुक्रवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से गांधीनगर में मुलाकात की। जयराम ठाकुर ने गुजरात सरकार के पारदर्शी व प्रगतिशील प्रशासन और पब्लिक सर्विस डिलीवरी सिस्टम के नए प्रयोगों में रुचि दर्शाई।
विजय रूपाणी ने जयराम ठाकुर को सीएम डैशबोर्ड के समग्र कामकाज और मॉनीटरिग सिस्टम से अवगत करवाया। जयराम ठाकुर गुजरात में सुजलाम सुफलाम जल अभियान की मॉनीटरिग के साथ सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से सभी जिला कलक्टरों, डीडीओ व एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंस से सीधे संवाद की प्रक्रिया से प्रभावित हुए। उन्होंने डिजिटल गुजरात पोर्टल तथा सीएम डैशबोर्ड में सरकारी विभागों के कामकाज के मूल्यांकन और केंद्र सरकार की योजनाओं के गुजरात में कार्यान्वयन के डाटाबेस के सीएम डैशबोर्ड में उपलब्ध होने की प्रशंसा की। विजय रूपाणी ने सीएम डैशबोर्ड द्वारा जन सेवाएं, बस सेवा, 108 इमरजेंसी सेवा की रियल टाइम मॉनीटरिग, शहरी क्षेत्रों की स्ट्रीट लाइटों की देखरेख के माध्यम से जन सेवा विस्तार के मॉडल बनाए जाने की जानकारी साझा की। इस दौरान उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर भी उपस्थित थे।