Move to Jagran APP

आइटीबीपी के जवानों ने फतह की मनीरंग की चोटी

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों ने मनीरंग चोटी पर तिरंगा फहराया

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 10:40 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 10:40 PM (IST)
आइटीबीपी के जवानों ने फतह की मनीरंग की चोटी
आइटीबीपी के जवानों ने फतह की मनीरंग की चोटी

संवाद सूत्र, रिकांगपिओ : भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों ने मनीरंग चोटी पर तिरंगा फहराया है। नॉर्दन फ्रंटियर पर्वतारोहण अभियान 'शक्ति-2018' के फ्लैग ऑफ समारोह में 30 जुलाई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर क्षेत्रीय मुख्यालय (शिमला) में मौजूद रहे थे। यहां बल के महानिरीक्षक उत्तरी सीमांत एचएस गोराया, रमन खडवाल उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय, अर्जुन सिंह सेनानी 17वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल मौजूद थे।

loksabha election banner

आठ सदस्यीय पर्वतारोहण दल ने 17वीं वाहिनी के कैंप से एक अगस्त को अभियान शुरू किया। अदम्य साहस का परिचय देते हुए 15 अगस्त को सुबह 10 बजे माउंट मनीरंग चोटी, जिसकी ऊंचाई 6,593 मीटर है, पर राष्ट्र, बल, फ्रंटियर ध्वज फहराया। 16 अगस्त को दूसरे दल के चार पर्वतारोहियों ने चोटी पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वापसी में बल के जवानों ने रास्ते से कूड़ा भी उठाया। पर्वतारोहण दल का वाहिनी में आगमन पर अर्जुन सिंह सेनानी 17वीं वाहिनी ने स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.