रिकांगपिओ में प्रदेशभर की बॉक्सर दिखा रहीं दम
ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकागपिओ में तीन दिवसीय स्टेट इंटर कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हुई।
संवाद सूत्र, रिकागपिओ : ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकागपिओ में तीन दिवसीय स्टेट इंटर कॉलेज वुमन बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश विवि के प्रो. वाइस चांसलर राजेंद्र सिंह चौहान ने शिरकत की। प्रतियोगिता में 25 कॉलेज से 91 प्रतिभागी भाग ले रही हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष जनक नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
ऑब्जर्वर गोपी चंद ने बताया कि 48 किलोग्राम वर्ग में पहला मुकाबला कोमल शर्मा संजौली कॉलेज व संजू रिकागपिओ कॉलेज के मध्य रहा। इसमें संजू ने जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में मोनिका आरकेएमवी को सानिया कोटशेरा ने हराया। तीसरा मुकाबला रिया बिलासपुर और पल्लवी एसएलएम कॉलेज में हुआ। इसमें पल्लवी जीतीं। सरोज बंजार ने रितिका सीमा कॉलेज को हराया। मेघना ठाकुर सुजानपुर कॉलेज ने तनूजा मंडी को हराया। बॉबी अर्की कॉलेज ने आनी की शबो को हराया। दिव्या रामपुर कॉलेज ने कुल्लू की अंजली को हराया। अशोक नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेल चुकीं जमना नेगी, रेखा व किरण आदि भी भाग ले रही हैं। इस अवसर पर डॉ. जोगिंद्र सिंह, तेंजिन नेगी, प्रो. राजेश, सुरेंद्र कुमार, धर्म कीर्ति, मोहन, शांता, शिला, शैलजा, सिद्देश्वरी, गीता, विद्यामनी, विनोद, कृष्ण, अल्पना, निर्मला और कोच अशोक नेगी, विजय नेगी, शम्मी नेगी, टेक चंद, नरेंद्र नेगी, संदीप, सुमन आदि मौजूद रहे।