किन्नौर महोत्सव में होगी सांस्कृतिक संध्या व प्रतियोगिताएं
राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव 30 अक्तूबर से 2 नवम्बर 2019 तक रिकांगपिओ स्थित रामलीला मैदान में मनाया जाएगा। महोत्सव की तैयारियो को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए सहायक आयुक्त हर्ष अमरेन्द्र सिहं नेगी ने कहा कि इस दौरान जहां खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं सांस्कृतिक संध्याओ वाद्ययन्त्र व लोक नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा
संवाद सूत्र, रिकांगपिओ : राज्यस्तरीय किन्नौर महोत्सव 30 अक्टूबर से दो नवंबर तक रामलीला मैदान रिकांगपिओ में मनाया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए सहायक आयुक्त हर्ष अमरेंद्र सिहं नेगी ने कहा कि इस दौरान खेल प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक संध्याओं, वाद्ययंत्र व लोक नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि महोत्सव में महिला मंडलों द्वारा स्थानीय परंपरागत व्यंजनों के स्टॉल भी लगाया जाएगा। सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित सरकारी व गैर सरकारी संगठनों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी। उतर क्षेत्रीय स्तर की वालीबॉल प्रतियोगिता भी होगी। इसमें राष्ट्रीय स्तर की छह टीमें भाग लेंगी। इनमें से साई सेंटर नई दिल्ली, भारतीय रेलवे, पंजाव पुलिस, हरियाणा औद्योगिक विकास निगम, हरियाणा पुलिस व भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की केंद्रीय टीम भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के इच्छुक कलाकारों के लिए आयोजन समिति द्वारा 18,19 व 20 अक्टूबर को ऑडिशन होंगे। महोत्सव की स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा। उन्होंने स्मारिका में प्रकाशित करने के लिए लेख व आर्टिकल भी आमंत्रित किए हैं। ये आर्टिकल व लेख किन्नौर जिला से संबंधित ही होने चाहिए। उन्होंने इच्छुक लेखको से आग्रह किया कि वे 17 अक्टूबर तक सहायक आयुक्त के कार्यालय में अपने लेख व आर्टिकल जमा करवा सकते हैं। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष टांशी यंगजेन, पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा व परिषद सदस्य प्रतिश्वरी नेगी, विभिन्न ग्राम पंचायतो के प्रधान व सांस्कृतिक दलों के प्रतिनिधि, पर्यटन एसोसिएशन, व्यापार मंडल के पदाधिकारी विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।