Move to Jagran APP

विप्लव की खाली सीट भरेंगी इंदु गोस्वामी

लंबे मंथन के बाद भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने आखिरकार हिमाचल से राज्यसभा प्रत्याशी का नाम तय कर लियाद्य कांगड़ा जिले से भाजपा नेत्री इंदू गोस्वामी के नाम पर हाईकमान ने मुहर लगाई है। राज्यसभा की सीट कांग्रेस की कांगड़ा से नेत्री विप्लव ठाकुर का कार्यकाल खत्म होने के चलते खाली हुई है. अब इसे भरने के लिए भाजपा ने भी कांगड़ा की नेत्री को ही चुना है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Mar 2020 05:25 PM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2020 06:22 AM (IST)
विप्लव की खाली सीट भरेंगी इंदु गोस्वामी
विप्लव की खाली सीट भरेंगी इंदु गोस्वामी

जागरण संवाददाता, शिमला : लंबे मंथन के बाद भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने हिमाचल से राज्यसभा प्रत्याशी का नाम तय कर लिया। कांगड़ा जिला से भाजपा नेत्री इंदु गोस्वामी के नाम पर हाईकमान ने मुहर लगाई है। राज्यसभा की सीट कांग्रेस की कांगड़ा से नेत्री विप्लव ठाकुर का कार्यकाल खत्म होने के कारण खाली हुई है। इस सीट को भरने के लिए भाजपा ने भी कांगड़ा से नेत्री को ही चुना है। इससे महिला और कांगड़ा दोनों ही तरह का कोटा पूरा कर दिया गया है।

loksabha election banner

भाजपा की ओर से हाईकमान के पास इंदु गोस्वामी सहित अन्य नेताओं के नाम भी भेजे गए थे। इनमें हिमाचल के पूर्व संगठन महामंत्री महेंद्र पांडे और केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति कुलदीप चंद अग्निहोत्री का नाम भी शामिल था। इनके अलावा पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती का नाम भी भेजा गया था। पार्टी ने अंतिम दौर की बैठक में हिमाचल की सीट को फाइनल किया। पार्टी हाईकमान ने पैनल में भेजे गए नामों में से इंदु गोस्वामी के नाम पर मुहर लगाई है। इंदु गोस्वामी ने वर्ष 2017 में पालमपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

इंदु गोस्वामी पार्टी में महिला मोर्चा की कमान भी संभाल चुकी हैं। वह पूर्व धूमल सरकार में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रही हैं। उनके नाम की घोषणा होने के बाद भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को उनके नामांकन की तैयारी शुरू कर दी है। इस पद के लिए 26 मार्च को मतदान होना है। मतदान कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी देने की स्थिति में ही करवाया जाएगा। हालांकि उम्मीद है कि भाजपा के सामने कांग्रेस शायद ही अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी। इसलिए नामांकन वापस लेने की तिथि को ही इंदु गोस्वामी को राज्यसभा के लिए चयनित घोषित किया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.