नर्सिग कॉलेज में स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद
शिमला नर्सिग कॉलेज ने 72वें स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Aug 2018 08:45 PM (IST)Updated: Thu, 16 Aug 2018 08:45 PM (IST)
जागरण संवाददाता, शिमला : शिमला नर्सिग कॉलेज ने 72वें स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। स्वतंत्रता सेनानियों को सलाम करते हुए कॉलेज के प्रबंधन, कर्मचारियों और छात्राओं ने भारत की सास्कृतिक विविधता को उजागर करता मार्च किया। परेड का नेतृत्व कॉलेज की सचिव डॉ. किमी सूद, प्रधानाचार्य कृष्णा चौहान ने किया।
सचिव डॉ. किमी सूद ने ध्वजारोहण किया। परेड अन्नाडेल से चितकारा पार्क तक निकाली गई। प्रधानाचार्य कृष्णा चौहान ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। छात्राओं को नायकों के बलिदान की जानकारी दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें