Move to Jagran APP

बिगड़ती कानून व्यवस्था से अपराधियों के हौसले बुलंद : राठौर

बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारणस अपराधियों के होंसले बुलंद हैं और आए दिन महिालाओं से हो रहे हत्याचार और चोरी की वारदातों ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रैस को जारी ब्यान में कही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Dec 2019 06:54 PM (IST)Updated: Sat, 21 Dec 2019 06:54 PM (IST)
बिगड़ती कानून व्यवस्था से अपराधियों के हौसले बुलंद : राठौर
बिगड़ती कानून व्यवस्था से अपराधियों के हौसले बुलंद : राठौर

राज्य ब्यूरो, शिमला : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन महिलाओं पर हो रहे हत्याचार और चोरी की वारदातों ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि राजधानी शिमला में आए दिनों चोरियों व मारपीट की घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं। पुलिस अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही है। शिमला में कांग्रेस समर्थक पार्षद पर हमला करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। जब जनता के चुने हुए प्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोग कैसे सुरक्षित महसूस कर सकते हैं। हर रोज किसी न किसी के घर में चोरी व महिलाओं से अत्याचार आम बात होती जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.