Move to Jagran APP

Pulwama terror attack : आतंकी हमले में हिमाचल के सपूत ने भी पाई शहादत

Pulwama terror attack आतंकी हमले में कांगड़ा के सीआरपीएफ जवान तिलक राज भी शहीद हो गए, कांस्टेबल तिलक के शहीद होने की सूचना मिलते ही पूरा हिमाचल शोक में डूब गया।

By BabitaEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 08:38 AM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 08:38 AM (IST)
Pulwama terror attack : आतंकी हमले में हिमाचल के सपूत ने भी पाई शहादत
Pulwama terror attack : आतंकी हमले में हिमाचल के सपूत ने भी पाई शहादत

शिमला, राज्य ब्यूरो। Pulwama terror attack आतंकी हमले में कांगड़ा जिले के जवाली विधानसभा क्षेत्र के धेवा गांव के सीआरपीएफ जवान तिलक राज पुत्र लायक राम भी शहीद हो गए हैं। कांस्टेबल तिलक के शहीद होने की सूचना मिलते ही पूरा हिमाचल शोक में डूब गया। दो मई 1988 को जन्मे तिलक ने 27 अप्रैल 2007 को सीपीआरएफ में सेवाएं देनी शुरू की थी। बताया जा रहा है कि वह अपने पीछे पत्नी सावित्री देवी और 22 दिन का बेटा छोड़ गए हैं। तिलक दो दिन पहले ही घर से ड्यूटी पर लौटे थे।

loksabha election banner

उधर, जवान के शहीद होने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर और जवाली के विधायक अर्जुन सिंह को शिमला से तुरंत शहीद के घर भेजा। इससे पहले शिमला में राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में विधायक दल के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया गया था लेकिन उसे रद कर दिया गया। हमले में शहीद हुए जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री ने आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की व कहा कि वह इससे काफी आहत हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वालों के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। प्रदेश सरकार शहीद परिवारों के साथ साथ खड़ी है।

आतंकी हमले का निशाना बनी बस में सवार थे ये जवान

  • हेड कांस्टेबल (चालक) जयमल
  • हेड कांस्टेबल नसीर अहमद
  • कांस्टेबल सुखविंद्र सिंह
  • कांस्टेबल रोहताश लांबा
  • कांस्टेबल तिलक राज
  • कांस्टेबल भागीरथ सिंह
  • कांस्टेबल बिरेंद्र सिंह
  • हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार यादव
  • कांस्टेबल नितिन सिंह राठौर
  • कांस्टेबल रतन कुमार ठाकुर
  • कांस्टेबल (चालक) सुरेंद्र यादव
  • हेड कांस्टेबल संजय कुमार सिंह
  • हेड कांस्टेबल रामवकील
  • कांस्टेबल धर्मचंद्रा
  • कांस्टेबल बेलकर ठाका
  • कांस्टेबल श्याम बाबू
  • कांस्टेबल अजीत कुमार आजाद
  • कांस्टेबल प्रदीप सिंह
  • हेड कांस्टेबल संजय राजपूत
  • कांस्टेबल कौशल कुमार रावत
  • कांस्टेबल जीत राम
  • कांस्टेबल अमित कुमार
  • कांस्टेबल ब्याय कुमार मौर्य
  • कांस्टेबल कुलविंद्र सिंह
  • हेड कांस्टेबल विजय शोरंग
  • कांस्टेबल वसंत कुमार वीवी
  • कांस्टेबल गुरू एच
  • कांस्टेबल शुभम अनिरंग जी
  • कांस्टेबल अमर कुमार
  • कांस्टेबल अजय कुमार
  • कांस्टेबल महिंद्र सिंह
  • कांस्टेबल रमेश कुमार
  • हेड कांस्टेबल प्रसन्ना कुमार शाऊ
  • हेड कांस्टेबल हेम राज मीणा
  • हेड कांस्टेबल बबला शांतरा
  • कांस्टेबल अश्विनी कुमार कोचि
  • कांस्टेबल प्रदीप कुमार
  • कांस्टेबल सुधीर कुमार बंसल
  • कांस्टेबल रविंद्र सिंह
  • हेड कांस्टेबल एम बसुमात्रेय
  • कांस्टेबल महेश कुमार
  • हेड कांस्टेबल एनएल गुर्जर 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.