विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HRTC बसों में अब स्मार्ट ट्रैवल कार्ड से होगा किराये का भुगतान, 5 से 15 प्रतिशत छूट भी मिलेगी; CM करेंगे लॉन्च

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 29 Jul 2026 11:18 AM (IST)

हिमाचल पथ परिवहन निगम हिम बस स्मार्ट ट्रैवल कार्ड लॉन्च कर रहा है, जिससे किराये का डिजिटल भुगतान होगा और यात्रियों को 5-15% तक छूट मिलेगी।

एचआरटीसी बसों में स्मार्ट ट्रैवल कार्ड शुरू होगा। प्रतीकात्मक फोटो

एचआरटीसी बसों में स्मार्ट ट्रैवल कार्ड शुरू होगा। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. हिम बस स्मार्ट ट्रैवल कार्ड से डिजिटल किराया भुगतान संभव।

  2. आम यात्रियों को 5%, वरिष्ठ नागरिकों को 15% छूट मिलेगी।

  3. मुख्यमंत्री 150 नई ई-बसों को हरी झंडी दिखाएंगे।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम बस किराये का डिजिटल भुगतान करने के लिए हिम बस स्मार्ट ट्रैवल कार्ड शुरू कर रहा है। इस कार्ड से आम यात्रियों को पांच प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 15 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू 30 जुलाई को इस सेवा का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम सोलन जिले के क्यारीघाट स्थित पर्यटन निगम के होटल मेघदूत में होगा, जहां मुख्यमंत्री कार्ड की लांचिंग करेंगे। 

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा भी उपस्थित रहेंगे। 

150 ई बसों को भी देंगे हरी झंडी

साथ ही, एचआरटीसी के बेड़े में शामिल 150-ई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये बसें काफी समय से हिमाचल पहुंच चुकी हैं। 

बेड़े में 297 ई बसें शामिल होंगी

निगम अपने बेड़े में 297 नई ई बसों को शामिल कर रहा है, जिनमें से 150 बसें तैयार कर एचआरटीसी को सौंप दी गई हैं। मुख्यमंत्री शिमला से बस को हरी झंडी दिखाएंगे, जिसके बाद हर डिपो में इनका संचालन शुरू होगा।

यह भी पढ़ें: मंडी में 545 करोड़ से बन रहे हाईवे पर ट्रैफिक शुरू होने से पहले ही दरक गया डंगा, कोटरोपी में भूस्खलन

यह भी पढ़ें: हिमाचल राज्य चयन आयोग ने JE व शिक्षक सहित 4 भर्तियों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा का शेड्यूल किया जारी