विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को मिलेगा 60 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर, बच्चों को शिक्षा के लिए 8 लाख

By Rohit Nagpal Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 10 Oct 2026 05:39 PM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड ने एक्सिस बैंक के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता कर्मचारियों और ...और पढ़ें

हिमाचल बिजली बोर्ड कर्मचारियों को दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल बिजली बोर्ड कर्मचारियों को दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. कर्मचारियों को 60 लाख रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा।

  2. प्राकृतिक मृत्यु पर 5 लाख, बच्चों की शिक्षा को 8 लाख।

  3. परिवार के तीन सदस्यों को जीरो बैलेंस खाते की सुविधा।

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) ने अपने पात्र कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक्सिस बैंक के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत कर्मचारियों को 60 लाख रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर सहित कई बैंकिंग और बीमा सुविधाएं मिलेंगी।

एमओयू के अनुसार, पात्र कर्मचारियों को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के तहत अधिकतम 60 लाख रुपये तक का कवर दिया जाएगा। इसके अलावा प्राकृतिक मृत्यु की स्थिति में पांच लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा।

बच्चों की शिक्षा के लिए भी आठ लाख रुपये

कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा के लिए भी आठ लाख रुपये तक का बीमा कवर उपलब्ध करवाया जाएगा। समझौते के तहत स्थायी और आंशिक दिव्यांगता की स्थिति में भी 60 लाख रुपये तक का बीमा कवर देने का प्रविधान है। इससे दुर्घटना या दिव्यांगता जैसी परिस्थितियों में कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी।

परिवार के तीन सदस्यों को भी लाभ

इसके अतिरिक्त पात्र कर्मचारी के परिवार के अधिकतम तीन सदस्य भी बैंक की लागू शर्तों के अनुसार जीरो बैलेंस वेतन खाते की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इससे परिवार के सदस्यों को बैंकिंग सुविधाएं प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

बिजली बोर्ड और एक्सिस बैंक के बीच हुआ यह समझौता कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिवारों को बीमा सुरक्षा के साथ बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल हाई कोर्ट ने CBSE एक्सीलेंस स्कूलों में शिक्षकों की काउंसलिंग रोकने पर सरकार से मांगा जवाब