HPPSC ने जारी किए फिजियोथेरेपिस्ट के एडमिट कार्ड , असिस्टेंट प्रोफेसर की आंसर-की पर 20 तक मांगे ऑब्जेक्शन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया तेज की है। आयोग ने फिजियोथेरेपिस्ट के एडमिट ...और पढ़ें

HPPSC ने जारी किए फिजियोथेरेपिस्ट के एडमिट कार्ड (फाइल फोटो)
HighLights
फिजियोथेरेपिस्ट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 24 सितंबर को टेस्ट
असिस्टेंट प्रोफेसर संस्कृत पेपर-1 की आंसर-की जारी, 20 सितंबर तक आपत्ति
साइंटिफिक ऑफिसर (एनडीपीएस) भर्ती का विस्तृत सिलेबस जारी किया गया
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग ने राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया को तेज करते हुए स्वास्थ्य विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और गृह विभाग से जुड़ी परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, आंसर-की और नया सिलेबस जारी कर दिया है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में फिजियोथेरेपिस्ट के पदों को भरने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोग ने आगामी 24 सितंबर को होने वाले सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट (पेपर-2) के लिए पात्र उम्मीदवारों के ई-एडमिट कार्ड अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार समय से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।
उच्च शिक्षा विभाग के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर (संस्कृत) भर्ती के लिए आयोजित हुए पेपर-1 की आंसर-की (उत्तर कुंजी) जारी कर दी है। यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न के उत्तर पर संदेह है, तो वह 20 सितंबर तक आनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। आयोग ने आपत्ति दर्ज करने के लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न का शुल्क निर्धारित किया है।
गृह विभाग के अंतर्गत फारेंसिक साइंस निदेशालय में साइंटिफिक आफिसर (एनडीपीएस) के पद पर होने वाली भर्ती को लेकर भी स्थिति स्पष्ट हो गई है। लोक सेवा आयोग ने इस पद के लिए आयोजित होने वाले सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट का विस्तृत पाठ्यक्रम (सिलेबस) जारी कर दिया है। यह परीक्षा कुल 120 अंकों की होगी, जिसे हल करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का पर्याप्त समय दिया जाएगा।
- प्रभा
