स्पा से छुड़ाई लड़कियों ने कबूली देह व्यापार की बात
स्पा से छुड़ाई गई सभी लड़कियों ने कोर्ट में देह व्यापार की बात
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 09:03 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 09:03 PM (IST)
जागरण संवाददाता, शिमला : स्पा से छुड़ाई गई सभी लड़कियों ने कोर्ट में देह व्यापार की बात कबूल कर ली है। मंगलवार को कोर्ट में सभी लड़कियों का बयान दर्ज किया। बताया कि स्पा में मसाज के बहाने देह व्यापार करती थीं। इसके बदले तीन से छह हजार रुपये लेती थीं। मामले में गिरफ्तार स्पा मैनेजर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है। अभी स्पा मालिक से कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है। 17 नवंबर शाम को पुलिस ने राजधानी के स्कैंडल प्वाइंट के पास खुले स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था। यहां से छह लड़कियों को पकड़ा था। पांच अन्य राज्यों की हैं, जबकि एक युवती थाइलैंड की है, जो टूरिस्ट वीजा पर यहां आई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें