Move to Jagran APP

अटल को समर्पित रहेगा पहला दिन

प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन वीरवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित रहेगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Aug 2018 09:46 PM (IST)Updated: Wed, 22 Aug 2018 09:46 PM (IST)
अटल को समर्पित रहेगा पहला दिन
अटल को समर्पित रहेगा पहला दिन

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन वीरवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित रहेगा। वाजपेयी के निधन पर सदन में शोक प्रकट किया जाएगा। राजनीतिक कटुता को दूर रखते हुए सत्ता पक्ष व विपक्ष के सदस्य अटल को याद करेंगे। सदन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से शोक प्रस्ताव आएगा।

loksabha election banner

पहले दिन की कार्यसूची में केवल शोक प्रस्ताव रखा गया है। इस पर विपक्षी कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विचार अहम होंगे। माना जा रहा है कि शोक प्रकट करने के बाद सदन की कार्यवाही शुक्रवार के लिए स्थगित हो सकती है। वाजपेयी का मनाली के प्रीणी में घर है। उनका प्रीणी में आना-जाना रहता था। उनका प्रदेश के लोगों से विशेष लगाव रहा। विकास की दौड़ में हिमाचल हमेशा केंद्र सरकार के समक्ष उपेक्षित रहा। लेकिन अटल के प्रधानमंत्री बनने के बाद राज्य को विशेष औद्योगिक पैकेज प्राप्त हुआ था। प्रदेश के जनजातीय लाहुल स्पीति जिला को यातायात की सुविधा के तहत मनाली के साथ जोड़ने के लिए रोहतांग सुरंग अटल की देन रही। इसके अलावा प्रदेश को उदार वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए भी पूर्व प्रधानमंत्री को सदन में याद किया जाएगा। प्रदेश में भाजपा-हिविकां गठबंधन सरकार बनने के बाद सौ करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई थी। इसके तीन महीने बाद फिर सौ करोड़ रुपये की सहायता मिली थी। वर्ष 2003 में प्रदेश में गठबंधन सरकार चली गई थी और तत्कालीन कांग्रेस सरकार को बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के 368 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई थी। सत्र के लिए मिले 429 प्रश्न

मानसून सत्र के लिए 429 प्रश्न प्राप्त हुए हैं। अधिकांश प्रश्न सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी से बच्चों की शिक्षा प्रभावित होने के हैं। स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों के रिक्त पदों व नर्सो की कमी के सवाल भी पूछे गए हैं। सत्र के पहले दिन वीरवार सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी। अटल जी को दी जाएगी श्रद्धांजलि

अटल जी ऐसे नेता थे जिन्हें राजनीति से ऊपर उठकर सब सम्मान देते थे। उन्हें सदन में श्रद्धांजलि दी जाएगी। मानसून सत्र में जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा अपेक्षित है ताकि प्रदेश के लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके।

-डॉ. राजीव बिंदल, विधानसभा अध्यक्ष


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.