विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Himachal Weather: हिमाचल में बदला मौसम, शिमला-कुफरी से ज्यादा ठंडी सोलन-पालमपुर की रात; अगले सप्ताह तक कैसा रहेगा मौसम?

Published: Tue, 20 Oct 2026 05:34 AM (IST)

शिमला और कुफरी में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है, लेकिन सोलन, पालमपुर और सुंदरनगर में रातें अधिक ठंडी दर्ज की गईं।

Himachal Weather: रिज में टहलते पर्यटक। फाइल फोटो

Himachal Weather: रिज में टहलते पर्यटक। फाइल फोटो

HighLights

  1. शिमला-कुफरी में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि।

  2. सोलन, पालमपुर, सुंदरनगर में रातें शिमला से अधिक ठंडी।

  3. धूप खिलने से तापमान बढ़ा, एक सप्ताह मौसम साफ रहेगा।

राज्य ब्यूरो, शिमला। रविवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। कुफरी में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि के कारण 10.8 जबकि शिमला में 2 डिग्री की वृद्धि के साथ 12 डिग्री दर्ज किया गया।

ऐसे में कुफरी और शिमला से ज्यादा ठंडी रात सोलन, पालमपुर व सुंदरनगर की दर्ज की गई। सोलन में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री, पालमपुर में 10 और सुंदरनगर में 10.1 डिग्री दर्ज किया गया। तीन स्थानों पर हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

प्रदेश में लगातार धूप खिलने से न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। बीते दिनों अचानक से अक्टूबर में दिसंबर जैसी ठंड से राहत मिल रही है। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र जहां पर न्यूनतम तापमान लगातार जमावबिंदु से कम था।

प्रदेश में ऊना सबसे अधिक गर्म

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में सोमवार को कहीं पर भी न्यूनतम तापमान जमावबिंदु से कम दर्ज नहीं किया गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान केलंग में न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की वृद्धि के साथ 0.3, कुकुमसेरी में 1.1 डिग्री की वृद्धि के साथ 0.8, ताबो में 0.6 डिग्री की वृद्धि के साथ 2.1 डिग्री दर्ज किया गया।

उधर, अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की सबसे अधिक वृद्धि नाहन में, कल में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। जबकि बाकी स्थानों पर कोई विशेष अंतर नहीं आया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 31.6 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान में वृद्धि का अनुमान है।

कहां कितना तापमान
स्थान न्यूनतम अधिकतम

शिमला 12.0 21.8
सुन्दरनगर 10.1 30.6
भुंतर 8.1 28.8
कल्पा 3.2 19.0
धर्मशाला 16.9 27.0
कांगड़ा 12.2 28.9
ऊना 14.5 32.6
नाहन 15.2 25.5
केलंग 0.3 13.7
सोलन 8.5 26.5