विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rain Alert: हिमाचल प्रदेश में जल्द राहत की उम्मीद नहीं, आज भी भारी बारिश की चेतावनी; 8 जिलों में येलो अलर्ट

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Fri, 25 Aug 2023 08:11 AM (IST)

Himachal Weather Today हिमाचल में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है। लोगों को राहत मिलने के आसार नजर नहीं ...और पढ़ें

हिमाचल में आज भी भारी बारिश की संभावना; आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी (फाइल फोटो)
हिमाचल में आज भी भारी बारिश की संभावना; आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी (फाइल फोटो)

शिमला, एएनआई। Himachal Weather Today: हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर लगातार जारी है। विभिन्न जिलों में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। लोगों को राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

आज भी भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। सोलन, शिमला, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा जिलों के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। 24 और 25 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

कहां कितनी हुई बारिश

वहीं, पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। जोगिंदर नगर में 154 मिमी, पालमपुर में 136 मिमी और सिरमौर में 70 मिमी बारिश दर्ज की गई। शिमला शहर में पिछले 24 घंटों में 80 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

26 अगस्त के बाद मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अधिकारी संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि 26 अगस्त के बाद राज्य को कुछ राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि 26 अगस्त से मौसम बदल जाएगा। मैदानी और मध्य इलाकों के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 26 से 30 अगस्त तक बेहद कम बारिश होने के आसार जताए गए हैं। उन्होंने कहा कि जून से अगस्त तक हिमाचल प्रदेश में सामान्य से 41 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। लाहौल स्पीति में सामान्य से कम बारिश हुई है। वहीं दूसरी ओर शिमला में सबसे ज्यादा 103% बारिश हुई है।