Himachal Weather: हिमाचल में केलंग और कुकुमसेरी में जमावबिंदु से नीचे तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हिमपात के बाद भी ठंड बरकरार है, हालांकि धूप खिलने से दिन के तापमान में ...और पढ़ें
-1792176554602_m.webp)
Himachal Weather: हिमाचल में केलंग और कुकुमसेरी में जमावबिंदु से नीचे तापमान। फाइल फोटो
HighLights
केलंग और कुकुमसेरी में तापमान जमावबिंदु से नीचे दर्ज।
धूप खिलने से भुंतर में 7.5 डिग्री तापमान बढ़ा।
अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने का अनुमान।
राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में हिमपात के बाद ठंड से राहत नहीं मिली केलंग में न्यूनतम तापमान -1.7, कुकुमसेरी में -1.2, ताबो में 0.1 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि शुक्रवार को तेज धूप से दिन के तापमान में 7.5 डिग्री की सबसे अधिक वृद्धि कुल्लू के भुंतर में हुई है।
जहां दिन का तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि केलंग में अधिकतम तापमान में 4.3 डिग्री की वृद्धि के साथ 8.2, ताबो में 2.3 डिग्री की वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि मंडी में 4.9, धर्मशाला में 4 डिग्री की वृद्धि हुई है।
दिन के तापमान में नाहन में 1.4 शिमला में 0.6 डिग्री की गिरावट आइ है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 32.8 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक मौसम के साफ रहने का अनुमान है।
ऐसे में दिन के तापमान में वृद्धि का अनुमान है। अधिकतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री तक कम दर्ज किया गया है। चंबा में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री कम दर्ज किया गया है।
कहां कितना तापमान
स्थान न्यूनतम अधिकतम
- शिमला 11.0 20.4
- सुन्दरनगर 12.0 28.0
- भुंतर 8.7 25.5
- कल्पा 3.8 18.4
- धर्मशाला 13.6 25.0
- कांगड़ा 12.7 28.1
- ऊना 15.0 32.8
- नाहन 16.1 25.5
- केलंग -1.7 8.2
- सोलन 10.4 25.2
