विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather: हिमाचल में वर्षा का कहर जारी, मौत का आंकड़ा पहुंचा 430 के पार; कई सड़कें बंद

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Fri, 15 Sep 2023 04:00 AM (IST)Updated: Fri, 15 Sep 2023 04:52 AM (IST)

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से सक्रिय हुआ है। हालांकि कुछ एक स्थानों पर ही हल्की वर्षा दर्ज ...और पढ़ें

हिमाचल में वर्षा का कहर जारी, मौत का आंकड़ा पहुंचा 430 के पार; कई सड़कें बंद
हिमाचल में वर्षा का कहर जारी, मौत का आंकड़ा पहुंचा 430 के पार; कई सड़कें बंद

शिमला,राज्य ब्यूरो। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से सक्रिय हुआ है। हालांकि कुछ एक स्थानों पर ही हल्की वर्षा दर्ज की गई है। जबकि शिमला सहित कई सथानों पर सुबह से बादल ठाए रहे। धर्मशाला में 12.5, सिरमौर के धौलाकुओं में 2.5 और रोडि में 1.5 मिलीमीटर वर्षा दज की गई है।

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी व वर्षा का येलो अलट्र जारी किया है। प्रदेश में अधिकतर सथानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। आगामी दिनों में पश्विमी विक्षोभ का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। 

प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक का अंतर आया है। प्रदेश में एक एनएच सहित 128 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद हैं और इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक नुकसान का आकलन 8679.94 करोड़ पहुंच गया है। अभी तक 430 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। जिसमें से 145 लोगों की मौत भूसखलन, बाढ़ और बादल फटने के कारण हुई है। 

मानसून के दौरान 2615 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। 11022 मकानों को नुकसान हुआ है। 318 दुकानों के साथ 5910 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में अब तक हुए नुकसान में लोक निर्माण विभाग का नुकसान 2941.54 करोड़,

जल शक्ति विभाग को 2119.10 करोड़, बिजली बोर्ड को 1740.16 करोड़ का नुकसान हुआ है। बाक्स स्थान,न्यूनतम,अधिकतम शिमला,17.8,24.6 सुंदरनगर,23.5,32.5 भुंतर,22.6,35.0 कल्पा,14.0,26.4 धर्मशाला,24.2,29.0 ऊना,22.3,33.4 नाहन,22.0,28.0 केलंग,11.0,26.8 सोलन,20.4,30.4