विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather: हिमाचल में बर्फबारी का लुत्फ उठाने आ रहे पर्यटक, शिमला में मौसम हुआ सुहावना; ज्यादातर होटल फुल

By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
Published: Sun, 22 Oct 2023 06:45 AM (IST)Updated: Sun, 22 Oct 2023 07:01 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। बारिश और बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की ...और पढ़ें

हिमाचल में बर्फबारी का लुत्फ उठाने आ रहे पर्यटक, शिमला में मौसम हुआ सुहावना
हिमाचल में बर्फबारी का लुत्फ उठाने आ रहे पर्यटक, शिमला में मौसम हुआ सुहावना

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Pradesh Weather Today: प्रदेश में मौसम सुहावना बना हुआ है, हालांकि रात को ठंड बढ़ रही है। सप्ताहांत पर प्रदेश में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी है। होटलों में आक्यूपेंसी 80 प्रतिशत तक पहुंच गई है। नवरात्र के कारण बंगाल सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व अन्य राज्यों से काफी पर्यटक हिमाचल पहुंच रहे हैं।

प्रदेश के शक्तिपीठों में अब तक करीब आठ लाख श्रद्धालु माथा टेक चुके हैं। वहीं, धूप खिलने के बावजूद मैदानी क्षेत्रों में रात का तापमान कम हो रहा है। इन दिनों शिमला से ज्यादा सर्द रातें सोलन व सुंदरनगर में दर्ज की जा रही हैं। शिमला का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री, सोलन का नौ व सुंदरनगर का 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- प्रदेश में शुरू हुआ बर्फबारी का दौर, आज मौसम साफ रहने के अनुमान; जानें कैसा रहेगा तापमान

आज मौसम साफ रहने का अनुमान है

मौसम विभाग के अनुसार 22 व 23 अक्टूबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस) स्थान न्यूनतम अधिकतम शिमला 10.2 20.8 सुंदरनगर 9.5 27.8 भुंतर 7.9 27.6 कल्पा 2.8 17.6 धर्मशाला 13.2 26.5 ऊना 11.6 32.4 नाहन 15.1 25.4 केलंग 0.4 13.9 सोलन 9.0 26.5