विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather: हिमाचल में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी; देखें मौसम का पूरा अपडेट

Published: Sat, 13 Jul 2024 07:20 AM (IST)

Himachal Weather हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी नजर आई। ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर के बाद फिर हुआ सक्रिय (फाइल फोटो)
हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर के बाद फिर हुआ सक्रिय (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भारी बारिश से 10 सड़कें यातायात के लिए बंद
  2. Himachal Weather: पांच जिलों में बारिश की संभावना

जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Weather News: हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश के बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा मंडी में कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

कुछ दिन कमजोर पड़ने के बाद हिमाचल में मानसून फिर सक्रिय हुआ है। शुक्रवार को रोहतांग, शिंकुला व बारालाचा दर्रे में हल्का हिमपात हुआ, जबकि जुब्बड़हट्टी में 21 मिलीमीटर, मनाली में 20 और धर्मशाला में 12.6 मिलीमीटर वर्षा हुई। प्रदेश में 10 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इनमें शिमला में चार, मंडी व कांगड़ा जिला में तीन-तीन सड़कें बंद हैं।

तीन ट्रांसफार्मर खराब

चंबा जिला में तीन ट्रांसफार्मर खराब हैं। शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में मानसून बनी आफत, कई जगहों पर भूस्खलन, 32 सड़कें यातायात के लिए बंद

भुंतर में 7.3, बिलासपुर के बरठीं में 6.2, मंडी 5.9 डिग्री और कसौली में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा व मंडी जिला में कई स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई है।

वर्षा के पानी से भरा कांगड़ा बस अड्डा

वर्षा के कारण बस अड्डा कांगड़ा पानी से भर गया। इससे कांगड़ा बस अड्डा व मुख्य सड़क पर लोगों को परेशान होना पड़ा। इसके साथ मंदिर मार्ग पर भी कई स्थानों से शेड से पानी टपकने से लोगों को परेशानी हुई।