यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में होगी बारिश, 22 दिसंबर से फिर बदलेगा मौसम; इस बार व्हाइट क्रिसमस मनाएंगे पर्यटक
Himachal Weather Today हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऊंचे इलाकों में जमकर बर्फबारी (Snowfall in Himachal) ...और पढ़ें

HighLights
- हिमाचल में 22 दिसंबर से एक्टिव हो रहा पश्चिमी विक्षोभ
- ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में होगी बारिश
- हिमाचल में इस बार व्हाइट क्रिसमस मनाएंगे पर्यटक
राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Today: हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऊंचे इलाकों में जमकर बर्फबारी (Snowfall in Himachal) हो रही है। वहीं, कई जिलों में माइनस में पारा रिकॉर्ड किया गया है।
ऐसे में हिमाचल में इस बार व्हाइट क्रिसमस की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में 22 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में होगी बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई गई है।
ऐसे में शिमला सहित प्रदेश के अन्य उच्च क्षेत्र में व्हाइट क्रिसमस (White Christmas in Himachal) की संभावना जताई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 26 दिसंबर तक रहने की संभावना जताई गई है।
धूप खिलने से मिली ठंड से राहत
सोमवार को प्रदेश में धूप के खेलने से ठंड से कुछ राहत अवश्य मिली है, हालांकि न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।
(1).jpg)
प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया जा रहा है।, इसके अलावा भुंतर और सुंदर नगर में भी जमाव बिंदु तक पहुंचने वाला है।
पश्चिमी विक्षोभ से ओर बढ़ेगी ठंड
ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने और ठंड के तेवर और कड़े होने का अनुमान है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। ठंड के तेवर कड़े होने शुरू हो गए हैं। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड के बढ़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है।
हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज हिमाचल प्रदेश में मौसम के साफ रहने का अनुमान है। हालांकि कुछ एक स्थानों पर हल्के बादल छाने की भी संभावना जताई गई है।
