Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Weather: प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी, मैदानी इलाकों में पांच डिग्री पहुंचा पारा; मंगलवार से मौसम बदलेगा करवट

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Mon, 11 Dec 2023 07:39 AM (IST)

    Himachal Weather राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम जारी है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिक कमी होने की संभावना व्यक्त की गई है। जनजातीय बर्फबारी वाले क्षेत्रों को छोड़ दिया जाए तो निचले व मध्यम ऊंचाई वाले स्थानों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। वहीं मैदानी जिलों में तापमान पांच डिग्री के निकट बना हुआ है।

    Hero Image
    मैदानी इलाकों में पांच डिग्री पहुंचा पारा

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather: प्रदेश में शीत लहर प्रकोप लगातार जारी है। हर दिन यहां के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। भुंतर का तापमान गिर कर शून्य डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। सुंदरनगर का तापमान भी जमाव बिंदु के पास पहुंच गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अन्य शहरों के तापमान भी दो और तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। बारिश न होने से प्रदेश में सूखी ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि दिन के समय तेज धूप से हालात थोड़े सामान्य बने हुए हैं। लेकिन शाम ढ़लते ही पूरा प्रदेश शीत लहर की चपेट में आ रहा है।

    मैदानी इलाकों में तापमान पांच डिग्री पहुंचा

    वहीं मैदानी जिलों में तापमान पांच डिग्री के निकट बना हुआ है। पूर्वानुमान के मुताबिक शिमला में अधिकतम तापमान 15 और न्‍यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया जाएगा। साथ ही ऊना में अधिकतम 23, न्‍यूनतम 5 और कांगड़ा में अधिकतम 22, न्‍यूनतम 6 डिग्री होगा।

    यह भी पढ़ें: Himachal Weather Today: हिमाचल में मौसम फिर बदेलगा करवट, बारिश और बर्फबारी के आसार; जानिए आज कैसा रहेगा तापमान

    मौसम विभाग ने सोमवार को भी प्रदेश में मौसम के सभी जगह साफ बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने 12 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने की बात कही है। पहले 11 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना व्यक्त की गई थी। इस बीच प्रदेश के पहाड़ों पर बर्फबारी होगी और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में दो दिन मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा।

    कांग्रेस सरकार के जश्न समारोह में मौसम रहेगा साफ

    धर्मशाला में हो रही कांग्रेस सरकार की रैली में मौसम अपना पूरा साथ देगा। रविवार को भी प्रदेश में सभी जगह मौसम साफ बना रहा। अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया है। शिमला, मनाली में अधिकतम तापमान अन्य शहरों के मुकाबले कम चल रहे है। इससे लोगों को दिन के समय भी ठंड का एहसास हो रहा है।

    यह भी पढ़ें: Himachal Weather: ठंड दिखाएगी तेवर! तीन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी

    रातें पहले ही काफी सर्द हो चुकी है। हर दिन रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। भुंतर का न्यूनतम तापमान गिर कर 0.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। अन्य शहरों के तापमान में भी गिरावट आई है।

    मंगलवार से करवट बदल रहा मौसम

    प्रदेश में मौसम मंगलवार से करवट बदल रहा है। इस बीच पहाड़ों पर जहां ताजा बर्फबारी होगी वहीं मैदानी क्षेत्रों में कहीं कहीं पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे प्रदेश में लोगों को भी सूखी ठंड से राहत मिलेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner