विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Himachal Weather 19th October: केलंग में माइनस में पहुंचा तापमान, दशहरे पर कैसा रहेगा मौसम?

By Yadvinder Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 19 Oct 2026 06:54 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने का अनुमान है, जिससे दशहरा धूमधाम से मनाया जा सकेगा। केलंग में न्यूनतम तापमान -1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश में कुछ दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश में कुछ दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है।

HighLights

  1. अगले एक सप्ताह हिमाचल में मौसम साफ रहेगा।

  2. दशहरे पर धूप खिली रहेगी, दिन का तापमान बढ़ेगा।

  3. केलंग में न्यूनतम तापमान -1.6 डिग्री दर्ज किया गया।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक मौसम के साफ रहने का अनुमान है। दशहरे के अवसर पर धूप खिली रहेगी। देश सहित प्रदेश में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जा सकेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में मौसम के पूरी तरह से साफ रहने का अनुमान लगाया है। ऐसे में आने वाले दिनों में दिन के तापमान चढ़ सकता है।

केलंग में बढ़ा तापमान

केलंग में दिन के अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। जबकि नाहन में 0.9 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम दर्ज किया गया।

शिमला के कुफरी में सबसे ज्यादा तेजी

प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान दिन के तापमान में 2.4 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि शिमला के कुफरी में 2.4 डिग्री, सुंदरनगर में 1.9 डिग्री, सोलन में 1.2, धर्मशाला में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। 

ऊना में सबसे ज्यादा तापमान

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 32 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 

केलंग में -1.6 डिग्री तापमान

न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट बिलासपुर में 2.5, भुंतर में 2.3 डिग्री की गिरावट आई है। जबकि शिमला में 1.5, ताबो में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे कम तापमान केलंग में -1.6 डिग्री और कुकुमसेरी में -0.3 डिग्री दर्ज किया गया है।

कहां कितना तापमान

  • स्थान न्यूनतम अधिकतम
  • शिमला 10.0 21.8
  • सुन्दरनगर 10.8 29.8
  • भुंतर 7.2 27.9
  • कल्पा 2.8 17.8
  • धर्मशाला 14.2 26.0
  • कांगड़ा 12.4 28.5
  • ऊना 14.5 32.0
  • नाहन 13.9 23.8
  • केलंग -1.6 14.2
  • सोलन 8.8 25.8