Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election: आज 37 प्रत्याशियों में से चार सांसद चुनेंगे हिमाचली, कंगना रनौत और अनुराग ठाकुर चुनावी मैदान में

    Updated: Sat, 01 Jun 2024 06:30 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चार सीटों के साथ छह विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए शनिवार को मतदान होगा। प्रदेश के 5711969 मतदाता 37 प्रत्याशियों में से चार सांसद चुनेंगे। शनिवार सुबह सात बजे से सायं छह बजे तक 7992 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इनमें 7990 सामान्य व दो सहायक मतदान केंद्र हैं। अनुराग ठाकुर पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत आदि मैदान में हैं।

    Hero Image
    आज 37 प्रत्याशियों में से चार सांसद चुनेंगे हिमाचली, कंगना रनौत और अनुराग ठाकुर चुनावी मैदान में

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चार सीटों के साथ छह विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए शनिवार को मतदान होगा। प्रदेश के 57,11,969 मतदाता 37 प्रत्याशियों में से चार सांसद चुनेंगे। चुनाव में उतरे प्रमुख चेहरों में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत व पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह शामिल हैं। धर्मशाला, लाहुल स्पीति, सुजानपुर, बड़सर, कुटलैहड़ और गगरेट में हो रहे विधानसभा के उपचुनाव के लिए 25 प्रत्याशी मैदान में हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार सुबह सात बजे से सायं छह बजे तक 7992 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इनमें 7990 सामान्य व दो सहायक मतदान केंद्र हैं। मतदान केंद्रों में एक पीठासीन अधिकारी व तीन मतदान कर्मियों ने जिम्मा संभाल लिया है। करीब 33 हजार कर्मचारी मतदान करवाएंगे, जबकि सुरक्षा में अर्धसैनिक बलों के सशस्त्र जवानों के अतिरिक्त प्रदेश सशस्त्र पुलिस बल और गृहरक्षकों को लगाया गया है।

    मतदान केंद्रों से लाइव वेबकास्टिंग का भी प्रवधान है। प्रदेश में 1.71 लाख मतदाता 18 से 19 वर्ष की आयु के हैं, जो पहली बार मतदान कर रहे हैं। प्रदेश में हर बार लोकसभा चुनाव में महिलाओं का मतदान प्रतिशत अधिक रहता है। प्रदेश में सबसे अधिक 72.42 मत प्रतिशत वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में हुआ था।

    7992 मतदान केंद्रों में 369 मतदान केंद्र संवेदनशील

    कुल 7992 मतदान केंद्रों में से 369 को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। कांगड़ा में सबसे अधिक 118, सिरमौर में 58, ऊना में 51, सोलन में 45, चंबा में 20, हमीरपुर में 17, बिलासपुर, मंडी तथा शिमला में 16-16, किन्नौर में सात, कुल्लू में तीन तथा लाहुल स्पीति में दो संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। यहां अर्धसैनिक बलों के सशस्त्र बल को तैनात किया गया है।

    279 मतदान केंद्र आदर्श, 195 का जिम्मा महिलाओं को

    हिमाचल में 279 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें प्रतीक्षा कक्ष व स्वागत द्वार के अतिरिक्त अन्य प्रविधान किए गए हैं। साइन बोर्ड के साथ पेयजल व शौचालय सुविधा और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था होगी। 195 मतदान केंद्रों का जिम्मा महिलाओं के हवाले है। 29 मतदान केंद्रों का संचालन दिव्यांग और 54 का युवा करेंगे।

    44 हरित मतदान केंद्र स्थापित

    44 हरित मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें हरियाली के लिए पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही ग्रीन कारपेट पर मतदाताओं का स्वागत होगा। कांगड़ा में 15, मंडी में 10, चंबा में आठ, सोलन में सात लाहुल स्पीति, किन्नौर और सिरमौर में एक-एक हरित मतदान केंद्र बनाया गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner