विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल सचिवालय में बदलेगी पार्किंग व्यवस्था, निदेशालयों की गाड़ियों के लिए अलग होगी जगह

Published: Wed, 16 Sep 2026 07:57 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय में पार्किंग व्यवस्था में बदलाव की तैयारी है। निदेशालयों से आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के ...और पढ़ें

हिमाचल सचिवालय में बदलेगी पार्किंग व्यवस्था (फाइल फोटो)

हिमाचल सचिवालय में बदलेगी पार्किंग व्यवस्था (फाइल फोटो)

HighLights

  1. राज्य सचिवालय में पार्किंग व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव की तैयारी की जा रही है

  2. निदेशालयों से आने वाले वाहनों के लिए अब अलग पार्किंग स्थान होग

  3. अस्थायी पार्किंग स्टीकर जारी करने की व्यवस्था भी लागू हो सकती है

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय में पार्किंग व्यवस्था को लेकर बदलाव की तैयारी है। कामकाज के सिलसिले में निदेशालयों से सचिवालय आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के वाहनों को अलग से पार्किंग स्थान चिन्हित किया जाएगा। इन वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग स्टीकर जारी करने की व्यवस्था भी की जा सकती है।

वर्तमान में सचिवालय परिसर में अलग-अलग श्रेणी के अधिकारियों और कर्मचारियों के वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था है। एल्लर्जी भवन के बाहर मंत्रियों के वाहनों के लिए स्थान चिन्हित है।

इसी तरह आर्म्सडेल भवन के बाहर अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के वाहनों के लिए पार्किंग निर्धारित है। सचिवालय के नए भवनों में कर्मचारियों के लिए भी पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सचिवालय की पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए पूरा खाका तैयार किया है। इसमें लंबे समय से पार्किंग में खड़े रहने वाले वाहनों पर भी नकेल कसने की तैयारी है।

कुछ कर्मचारी अपने वाहन नियमित रूप से पार्किंग में खड़े करके रखते हैं, जिससे अन्य लोगों को वाहन खड़ा करने में परेशानी होती है। नई व्यवस्था में ऐसे वाहनों को लेकर भी नियम कड़े किए जा सकते हैं। विभाग जल्द ही प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लेगा। इसके बाद पार्किंग स्थान और स्टीकर जारी करने से संबंधित व्यवस्था को लागू किया जाएगा।