विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में रूफटॉप सोलर लगाना होगा अब और आसान, नेट मीटरिंग के अलग एग्रीमेंट की बाध्यता खत्म करने की तैयारी

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 16 Jul 2026 11:33 AM (IST)

हिमाचल में रूफटॉप सोलर लगाना अब और आसान होगा, आयोग ने प्रक्रिया सरल बनाने के लिए मसौदा जारी किया है। ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में रूफटॉप सोलर पैनल लगाना आसान होगा।प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल प्रदेश में रूफटॉप सोलर पैनल लगाना आसान होगा।प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. रूफटॉप सोलर लगाने की प्रक्रिया हुई सरल।

  2. नेट मीटरिंग के लिए अलग एग्रीमेंट नहीं।

  3. डिजिटल सोलर मीटरिंग एग्रीमेंट को मिलेगी मान्यता।

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश रूफटॉप सोलर लगाना अब और आसान होने वाला है। विद्युत नियामक आयोग ने रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने की प्रक्रिया को सरल बनाने का निर्णय लिया है। आयोग ने रूफटाप सोलर पीवी ग्रिड इंटरएक्टिव सिस्टम (चौथा संशोधन) विनियम, 2026 का मसौदा जारी किया है। आयोग ने लोगों और हितधारकों से 30 दिन के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं।

आवेदन करना होगा सरल

संशोधन के अनुसार, पात्र उपभोक्ता अब आवेदन डाक, व्यक्तिगत या आनलाइन माध्यम से कर सकेंगे। यदि केंद्र या राज्य सरकार की किसी सोलर योजना के तहत आनलाइन आवेदन का अलग प्रारूप है तो उसी प्रारूप में भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। वितरण लाइसेंसधारी (एचपीएसईबीएल) को आवेदन पत्र अपनी वेबसाइट और कार्यालयों में उपलब्ध करवाने होंगे। 

नेट मीटरिंग कनेक्शन एग्रीमेंट 

सबसे महत्वपूर्ण बदलाव नेट मीटरिंग कनेक्शन एग्रीमेंट को लेकर है। अब अलग से नेट मीटरिंग एग्रीमेंट करवाने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके स्थान पर डिजिटल सोलर मीटरिंग कनेक्शन एग्रीमेंट को मान्यता देने का प्रस्ताव है। इससे उपभोक्ताओं को कागजी औपचारिकताओं से राहत मिलेगी। 

क्यों किया गया संशोधन

आयोग ने स्पष्ट किया है कि ये संशोधन प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से प्रस्तावित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: 'BBMB को पानी चाहिए तो एरियर देना होगा', CM सुक्खू बोले- हिमाचल की संपदा लुटने नहीं देंगे; कब्जों पर भी दिया बयान 

यह भी पढ़ें: टांडा अस्पताल में मरीजों को लगा दिए टेंडर में रिजेक्ट कंपनियों के स्टेंट! उपकरण खरीद में पाई गई अनियमितता