हिमाचल में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, शिमला-मनाली में लगा लंबा जाम; करवा चौथ पर होटल दे रहे कपल को खास ऑफर
हिमाचल प्रदेश में सप्ताहांत पर 1.65 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे, जिससे होटलों की ऑक्यूपेंसी 70% तक पहुंच गई। हालांकि, ...और पढ़ें
-1792958280882_m.webp)
शिमला में रिज मैदान पर घूमते विदेशी पर्यटक। फोटो जागरण
HighLights
सप्ताहांत में हिमाचल पहुंचे 1.65 लाख पर्यटक।
होटलों की ऑक्यूपेंसी 55 से 70 प्रतिशत तक बढ़ी।
शिमला, मनाली में घंटों लंबा ट्रैफिक जाम।
राज्य ब्यूरो, शिमला। पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर से सबसे ज्यादा सैलानी वीकेंड टूर के लिए हिमाचल पहुंचे हैं। शुक्रवार शाम से ही कालका-शिमला नेशनल हाईवे और कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर गाड़ियों की कतारें लगती रहीं और घंटों का ट्रैफिक जाम रहा।
सप्ताहांत की छुट्टियों का आनंद लेने के लिए पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि के चलते प्रदेश के होटलों में कमरों की आक्यूपेंसी में जबरदस्त उछाल देखा गया, जो 55 से 70 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। यदि संख्या की बात की जाए तो इस दौरान 1.65 लाख पर्यटक पहुंचे।
हालांकि, वाहनों की भारी आमद के कारण शिमला, कुफरी और कुल्लू-मनाली की संकरी सड़कों पर घंटों लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिल रहा है।
पर्यटन विभाग और स्थानीय होटल एसोसिएशन के आंकड़ों के आधार पर इस सप्ताहांत हिमाचल में सैलानियों की आमद शुक्रवार शाम से रविवार के बीच तीन दिनों के दौरान राज्य भर के प्रमुख हिल स्टेशनों पर लगभग 80 हजार से 1 हजार पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान है। रविवार को यह आंकड़ा 1.65 लाख तक पहुंच सकता है।
शिमला और आसपास
केवल शिमला, कुफरी और चायल क्षेत्र में ही 35 हजार से 50 हजार पर्यटक पहुंचे हैं। शोघी और तारादेवी एंट्री बैरियर से शनिवार और रविवार के बीच 15 हजार से अधिक पर्यटक वाहनों (निजी कारें, टैक्सियां व मिनी बसें) की आवाजाही दर्ज की जा रही है। शिमला में शोघी, टूटीकंडी बाईपास, कार्ट रोड, विक्ट्री टनल और संजौली-ढली टनल के पास गाड़ियां रेंगती नजर आईं।
मनाली और कसौली
मनाली व रोहतांग मार्ग पर करीब 25 हजार से लेकर 50 हजार और चंडीगढ़ के नजदीक होने के कारण कसौली में 15 हजार से 20 हजार सैलानियों की आवाजाही का अनुमान है। मनाली के एंट्री प्वाइंट्स पर भी कई किलोमीटर लंबा जाम देखने को मिला। परवाणू से लेकर शिमला तक कई स्थानों पर 15 मिनट से लेकर
आधे घंटे तक का जाम लगना आम रहा।
एचपीटीडीसी लाया है खास करवा चौथ पैकेज
इस करवा चौथ को विशेष बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने कपल्स के लिए इस पर्व को यादगार बनाने के लिए एक विशेष उत्सव पैकेज तैयार किया है। यदि 28 और 29 अक्टूबर को निगम के होटलों में ठहरते हैं, तो ठहरने पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट मिलेगी।
होटल की ओर से निःशुल्क सरगी व्रत के दिन तड़के 3 बजे से 4 बजे के बीच होटल द्वारा स्वादिष्ट और पारंपरिक सरगी (फेणी, केला, दूध का गिलास, गुलाब जामुन और मठ्ठी) बिल्कुल मुफ्त दी जाएगी। शाम के पूजन के लिए चावल, साबुत उड़द दाल, दूर्वा, फूल, कुंकुम से सजी पूजा थाली और करवा होटल द्वारा काम्प्लिमेंट्री (निःशुल्क) उपलब्ध कराया जाएगा।
यदि कोई चाहें तो होटल में ही सशुल्क ड्राई फ्रूट्स, पूना तथा सुहागी किट (मेहंदी, चूड़ी, बिंदी, काजल, रिबन आदि) आसानी से मिल जाएगी। 29 अक्टूबर को पूरे दिन के उपवास के बाद व्रत खोलने के लिए विशेष व्रत थाली का प्रबंध (सशुल्क) रहेगा। करवा चौथ के अतिरिक्त निगम के होटलों में ठहरने पर किसी भी तरह की छूट नहीं रहेगी।
निजी होटलों के आकर्षक ऑफर्स
प्रदेश के निजी होटलाें में कमरों की बुकिंग पर 20 प्रतिशत से लेकर 40 प्रतिशत तक की भारी छूट प्राप्त है। इसके साथ-साथ निजी क्षेत्र के होटल कपल्स के लिए रूफटाप कैंडल लाइट डिनर और लाइव म्यूजिक/बोन फायर की सुविधा भी दे रहा है।
करवा चौथ पर महिलाओं के लिए होटल परिसर में ही अनुभवी मेहंदी आर्टिस्ट का प्रबंध। पूजा सामग्री, छलनी व दीया सहित सरगी काम्प्लिमेंट्री पैकेज उपलब्ध है। स्पा और वेलनेस सेवाओं पर 15-20 प्रतिशत की अतिरिक्त रियायत भी है।
ऑनलाइन बुकिंग पर ट्रैवल पोर्टल्स और होटल वेबसाइट्स पर 25 प्रतिशत से 40 प्रतिशत तक फेस्टिव छूट है। विभिन्न बैंकों के कार्ड और प्रोमो कोड के जरिए 10 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक का अतिरिक्त कैशबैक भी उपलब्ध है।
