यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Weather: हिमाचल के इन चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, IMD ने की ये भविष्यवाणी
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के मंडी सोलन शिमला और सिरमौर जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया ...और पढ़ें

HighLights
- चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट |
- भूस्खलन से राजमार्ग और सड़कें बंद |
- किसानों को फल-सब्जियां पहुंचाने में दिक्कत |
राज्य ब्यूरो, शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को प्रदेश के चार जिलों मंडी, सोलन, शिमला और सिरमौर में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके कारण तापमान में गिरावट आने का अनुमान है।
वीरवार देर रात से शुक्रवार को प्रदेश में कई स्थानों पर वर्षा हुई। ताजा वर्षा और भू स्खलन के कारण प्रदेश में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग जिसमें कुल्लू में एनएच 03 व 305,ऊना में एनएच 503 बंद है। इसके अलावा 500 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। बीते चौबीस घंटों के दौरान 77 सड़कों को बहाल किया गया है। 953 ट्रांसफार्मर खराब हैं। जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित है।
प्रदेश में सितंबर माह में अब तक 150.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जो सामान्य से 133 प्रतिशत अधिक है। प्रदेश के जिलों में वर्षा सामान्य से 33 से 246 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई है। प्रदेश में शुक्रवार को धर्मशाला, शिमला सहित कई क्षेत्रों में वर्षा हुई।
1 4 सितंबर को लाहुल स्पीति व किन्नौर को छोड़कर अन्य 10 जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। सडकों के बंद होने के कारण किसानों और बागवानों को अपने फलों और सब्जियों को बाजार तक पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
