हिमाचल प्रदेश: कुल्लू मनाली के बीच जगह-जगह हो रहा भूस्खलन, मुश्किल हुई पर्यटको की राहें
पर्यटन नगरी मनाली में बर्फ बारी का दौर थम गया है लेकिन दिक्कते अभी भी बरकरार है। कुल्लू मनाली नेशनल हाइवे कई जगह भूस्खलन से बंद हो गया।
मनाली, जागरण संवाददाता। पर्यटन नगरी मनाली में बर्फ बारी का दौर थम गया है लेकिन दिक्कते अभी भी बरकरार है। बर्फ देखने को सेंकडो सैलानी मनाली का रुख कर रहे है लेकिन जगह-जगह हो रहे भूस्खलन से पर्यटको की दिक्कते कम नही हुई है। शनिवार को मनाली सहित लाहुल घाटी में धुप तो खिली लेकिन कुल्लू मनाली नेशनल हाइवे कई जगह भूस्खलन से बंद हो गया।
गेमन पुल से लेकर मनाली तक जगह जगह पत्थर व मलबा गिरा है जिससे सड़के अवरुद्ध हुई है। नेशनल हाइवे में सफर जोखिम भरा हो गया है। नेशनल हाइवे 2 घण्टे बन्द रहने के बाद बहाल हो गया लेकिन वामतट मार्ग जगतसुख व प्रीणी के पास मलबा गिरने से अभी भी बंद है। मौसम की विपरीत परिस्थितियां सैलनियो के लिए दिक्कत भरी हो गई है।
नेहरुकुण्ड में हिमखण्ड गिरने से बंद है सोलंगनाला पर्यटन स्थल
रोहतांग मार्ग के नेहरुकुण्ड में वीरवार को बहुत बड़ा हिमखण्ड गिरा है। बीआरओ सड़क को दो दिन बाद भी बहाल नही कर पाया है। हिमखण्ड के साथ साथ 2 जगह पेड़ व मलबा भी गिरा है। हिमखण्ड व मलबा गिरने से मनाली की उझी घाटी के कोठी, सोलंग, पलचान, कुलंग व रुआड के ग्रामीणों की बढ़ी दिक्कते बढ़ गई है।
हल्की धूप खिली, दिक्कते बरकरार
पर्यटन नगरी मनाली सहित लाहुल घाटी में हल्की धूप खिली हुई है लेकिन पर्यटको को दिक्कते जारी है। सड़के बार बार अबरुद्ध हो रही है जिससे पर्यटको सहित राहगीरो की परेशानी बढ़ी है। लाहुल घाटी में भी लोग घरों से बाहर नही निकल पा रहे है। मनाली सहित लाहुल में भी अधिक बर्फ़बारी हुई है जिससे जगह जगह हिमखण्ड गिर रहे है।
पर्यटन स्थलों का रुख नही कर पा रहे सैलानी
बर्फ के दीदार करने व बर्फ़ीली खेलो का आनंद लेने को मनाली आ रहे सैलानी हिमखण्ड गिरने से पर्यटन स्थलों का रुख नही कर पा रहे है। सैलानी बाहंग से आगे नही जा पा रहे है। डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि सैलनियो को बाहंग तक ही भेजा जा रहा है।