दीपावली पर हिमाचल के लोगों को घर लौटने में नहीं होगी दिक्कत, HRTC चलाएगा 29 स्पेशल बसें
हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) दिवाली पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए 6 और 7 नवंबर को 29 अतिरिक्त ...और पढ़ें
-1792261000350_m.webp)
हिमाचल के लोगों को घर लौटने में नहीं होगी दिक्कत। फाइल फोटो
HighLights
एचआरटीसी दिवाली के लिए 29 स्पेशल बसें चलाएगा।
बसें 6 और 7 नवंबर को चंडीगढ़ से चलेंगी।
यात्री ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं, भीड़ से राहत।
राज्य ब्यूरो, शिमला। दिवाली पर घर लौटने वाले हिमाचल प्रदेश के हजारों लोगों को एचआरटीसी राहत देगा। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) छह और सात नवंबर को चंडीगढ़ से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 29 अतिरिक्त स्पेशल बसें चलाएगा। इससे यात्रियों को सीटों के लिए होने वाली मारामारी से राहत मिलने की उम्मीद है।
स्पेशल बसों में सफर के लिए यात्रियों को एचआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आनलाइन टिकट बुक करना होगा। निगम ने यात्रियों को समय रहते सीट आरक्षित करवाने की सलाह दी है, ताकि त्योहार पर घर पहुंचने में परेशानी न हो।
अतिरिक्त बसें चलाने पर भी विचार
एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक शिवम प्रताप सिंह ने कहा कि यदि स्पेशल बसों की सभी सीटें भर जाती हैं, तो यात्रियों की मांग और संबंधित रूटों पर भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाने पर भी विचार किया जाएगा।
चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में नौकरी, कारोबार तथा पढ़ाई करने वाले हिमाचल के हजारों लोग दिवाली मनाने अपने गृह जिलों में लौटते हैं। ऐसे में बसों में भीड़ बढ़ने से सीट मिलना मुश्किल हो जाता है। 29 अतिरिक्त बसें चलाने से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
