गोशाला में गायों की सेवा कर रहे थे हिमाचल के डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री, तभी आया अमित शाह का फोन; क्या बात हुई?
हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपना जन्मदिन गौशाला में सेवा करके शुरू किया। इसी दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें फोन कर बधाई दी।
-1791579023433_m.webp)
डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री के पास आया अमित शाह का फोन। फाइल फोटो
HighLights
मुकेश अग्निहोत्री ने गौशाला में जन्मदिन मनाया।
अमित शाह ने फोन पर दी जन्मदिन की बधाई।
उपमुख्यमंत्री ने बातचीत का वीडियो साझा किया।
राज्य ब्यूरो, शिमला। जन्मदिन की सुबह गौशाला में सेवा, पशुओं के बीच समय और इसी दौरान देश के गृह मंत्री अमित शाह का फोन। हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के जन्मदिन की शुरुआत कुछ इसी अंदाज में हुई।
शुक्रवार सुबह जब अमित शाह ने उन्हें फोन कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, उस समय अग्निहोत्री गौशाला में सेवा कार्य कर रहे थे।
अमित शाह ने फोन पर मुकेश अग्निहोत्री को जन्मदिन की बधाई दी। इस आत्मीयता के लिए अग्निहोत्री ने उनका धन्यवाद किया और कहा आप हर बार याद करते हैं। उप मुख्यमंत्री ने बातचीत का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर शेयर किया है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी डिप्टी सीएम को जन्मदिन की बधाई दी। उनके अच्छे स्वास्थ और लंबी आयु की कामना की। बता दें कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है, लेकिन राजनीति से ऊपर उठकर अमित शाह ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को जन्मदिन की बधाई दी। पिछले साल भी गृह मंत्री ने बधाई दी थी।
केंद्र के फैसले पर कड़ा प्रहार
वहीं, इससे पहले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार द्वारा राजस्व घाटा अनुदान (RDG) रोकने के फैसले पर कड़ा प्रहार किया था। उन्होंने इसे संघीय ढांचे की भावनाओं के विपरीत बताया था। उन्होंने कहा था कि प्रदेश सरकार अपने हक की लड़ाई लड़ रही है। भाजपा सरकार के समय हिमाचल को पांच वर्षों में 75,000 करोड़ रुपये की ग्रांट मिली थी, लेकिन अब प्रदेश के साथ भेदभाव किया जा रहा है।
