यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हिमाचल कांग्रेस कमेटी के गठन की प्रक्रिया तेज, सीएम सुक्खू से मिले सह प्रभारी, तीन दिन प्रदेश में रहेंगी प्रभारी
Himachal Pradesh Congress हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन की प्रक्रिया तेज़ हो गई है। सह प्रभारी विदित चौधरी शिमला ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Pradesh Congress, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के गठन को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश मामलों के सह प्रभारी विदित चौधरी दो दिन से शिमला में डटे हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कई कैबिनेट मंत्रियों व विधायकों से प्रदेश कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा कर उनकी राय जानी है।
कांग्रेस प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल भी आज 21 अगस्त की शाम को शिमला पहुंचेंगी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर 22 अगस्त को दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में वोट चोरी जैसे आरोपों पर कांग्रेस रैली निकालेगी।
रैली में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश मामलों के सह प्रभारी चेतन चौहान व विदित चौधरी सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, पार्टी के सभी विधायक, बोर्डों व निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
यह भी पढ़ें- Himachal Congress: प्रभारी रजनी पाटिल ने बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष पर बनेगी बात?
अग्रणी संगठनों के साथ भी बैठक करेंगी प्रभारी
कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल 21 से 23 अगस्त तक शिमला के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह पार्टी नेताओं, अग्रणी संगठनों के नेताओं से बैठकें भी करेंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार 21 अगस्त को रजनी पाटिल शाम सात बजे शिमला पहुंचेंगी। 22 अगस्त को सुबह 10 बजे वह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अग्रणी संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठकें करेंगी।
वरिष्ठ नेताओं से भी राय लेंगी रजनी पाटिल
23 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रतिभा सिंह व पीसीसी के अन्य पूर्व नेताओं से अलग-अलग भेंट करेंगी।
