Move to Jagran APP

हिमाचल में चीन सीमा से सटे समधो बॉर्डर का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, आर्मी कैंप भी जाएंगे

चीन और भारत के बीच सीमा विवाद पर चल रहे तनाव के बीच में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जनजातीय किन्नौर जिला के एक दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Wed, 03 Jun 2020 11:24 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2020 11:24 AM (IST)
हिमाचल में चीन सीमा से सटे समधो बॉर्डर का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, आर्मी कैंप भी जाएंगे
हिमाचल में चीन सीमा से सटे समधो बॉर्डर का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, आर्मी कैंप भी जाएंगे

शिमला, जेएनएन। चीन और भारत के बीच सीमा विवाद पर चल रहे तनाव के बीच में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जनजातीय किन्नौर जिला के एक दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। छह जून को प्रस्तावित दौरे के तहत पवन हंस हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सुबह 9 बजे रवाना होंगे। जिला के अंतिम छोर पर स्थित समधो में सैन्य क्षेत्र परिसर हेलीपैड पर उतरेंगे। उसके बाद देश की सीमा पर स्थित आर्मी कैंपों में अधिकारियों के साथ मंत्रणा करेंगे। दोपहर बाद चार बजे मुख्यमंत्री शिमला लौट आएंगे।

prime article banner

क्यास है कि मुख्यमंत्री चीन के साथ बढ़ते सैन्य तनाव के बीच में जनजातीय क्षेत्र में मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के लिए दौरे पर जा रहे हैं। यह इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि सतलुज में डेढ़ दशक पहले आई बाढ़ के दौरान भी चीन ने अधिकारियों की टीम को पारछू जाने की अनुमति नहीं दी थी।

मौजूदा तनाव की स्थिति के बीच में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दौरे को महत्वपूर्ण समझा जा रहा है। संभव है कि चीन के साथ सटे राज्यों से केंद्र सरकार ने जानकारी चाही हो। किन्नौर जिला उपायुक्त गोपाल चंद ने मुख्यमंत्री के दौरे की पुष्टि की है। उनका कहना है कि आर्मी कैंप का दौरा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.