हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने जारी की 12वीं की मेरिट सूची, 23 अगस्त को हुई थी परिणाम की घोषणा
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के बाद अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी है। 23 अगस्त को पुनर्मूल्यांकन के परिणाम घोषित किए गए थे। बोर्ड ने शुक्रवार को वेबसाइट पर मेरिट सूची जारी की। छात्र पुनर्मूल्यांकन के बाद मेरिट सूची का इंतजार कर रहे थे।

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च माह में संचालित की दस जमा दो (12वीं) की वार्षिक परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन व पुनर्निरीक्षण की परीक्षा के परिणाम के बाद अब फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जमा दो कक्षा के पुर्नमूल्यांकन व पुर्ननिरीक्षण के परिणाम की घोषणा 23 अगस्त को की गई थी।
इसके बाद प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को अपनी बेवसाइट पर दस जमा दो की अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी है। विद्यार्थी भी पुनर्मूल्यांकन व पुनर्निरीक्षण के बाद मेरिट सूची का इंतजार कर रहे थे।
ओवरआल मेरिट सूची बोर्ड ने जारी कर दी है, जबकि अलग-अलग संकायों की मेरिट सूची अभी तक जारी नहीं हुई है। शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. मेजर डा. विशाल शर्मा ने बताया कि दस जमा दो की मार्च में संचालित हुई परीक्षाओं के परिणाम के बाद पुनर्निरीक्षण व पुनर्मूल्यांकन परिमाण के बाद ओवर आल मेरिट सूची जारी कर दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।