Himachal Avalanche: हिमाचल प्रदेश के लाहौल में हुए हिमस्खलन में BRO के दो मजदूरों की मौत, एक अन्य लापता
हिमस्खलन के चलते लापता हुए एक अन्य व्यक्ति का पता लगाने के लिए घंटों तक तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन लो-विजिबिलिटी और तापमान में आई गिरावट को देखते हुए तलाशी अभियान को बंद कर दिया गया। (फाइल फोटो)
शिमला, एएनआई। हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिले में चिका के पास रविवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से सीमा सड़क संगठन (BRO) के दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य लापता बताया जा रहा है।
तलाशी अभियान किया गया बंद
हिमस्खलन के चलते लापता हुए एक अन्य व्यक्ति का पता लगाने के लिए घंटों तक तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन लो-विजिबिलिटी और तापमान में आई गिरावट को देखते हुए तलाशी अभियान को बंद कर दिया गया। हालांकि, सोमवार को फिर से तलाशी अभियान शुरू होगा।
अधिकारियों के मुताबिक, बीआरओ के मृतक मजदूरों की पहचान राम बुद्ध और राकेश के रूप में हुई है, जबकि लापता व्यक्ति की पहचना नेपाल निवासी पसंग छेरिंग लामा के रूप में हुई है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर ने बताया कि लापता व्यक्ति की तलाश सोमवार को फिर से की जाएगी।
Shimla News: शिमला में नशे पर लगेगी लगाम, 15 दिनों के अंदर 37 तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के मुताबिक, दोपहर करीब 3 बजे लाहौल और स्पीति जिले के चीका के पास हुए हिमस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य लापता हो गया। कम तापमान और विजिबिलिटी को देखते हुए बचाव कार्य बंद कर दिया गया। हालांकि, कल फिर से शुरू करेंगे।
शिंकुला दर्रे के पास हुआ हिमस्खलन
जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) ने सूचित किया कि उपखंड लाहौल में 35 किमी पर शिंकुला दर्रे के पास हिमस्खलन की घटना हुई। इस दौरान बीआरओ के 3 मजदूर मलबे के नीचे दब गए। जिसमें से दो शव बरामद कर लिए गए हैं और उन्हें आरएच केलांग लाया जा रहा है।