Move to Jagran APP

Himachal Election Result: मुकेश अग्निहोत्री का तंज- मुंगेरी लाल के सपने न देखें जयराम, हकीकत का सामना करें

Himachal Pradesh Assembly Election 2022 मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर को चुनावों के बाद हकीकत का सामना कर लेना चाहिए। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आ रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री को मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद कर देना चाहिए।

By Virender KumarEdited By: Published: Sun, 27 Nov 2022 09:11 PM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2022 09:11 PM (IST)
Himachal Election Result: मुकेश अग्निहोत्री का तंज- मुंगेरी लाल के सपने न देखें जयराम, हकीकत का सामना करें
Himachal Election Result: मुकेश अग्निहोत्री का तंज- मुंगेरी लाल के सपने न देखें जयराम।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर एक बार फिर से हमला बोला है। मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को जारी एक प्रेस बयान में दो टूक कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चुनावों के बाद हकीकत का सामना कर लेना चाहिए। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आ रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अब मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद कर देना चाहिए।

loksabha election banner

रिवाज नहीं तख्त बदल रहा

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सपने देखना बुरी बात नहीं है, लेकिन जिस प्रकार से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सपने देख रहे हैं वह कभी पूरे होने वाले नहीं है, रिवाज नहीं तख्त व ताज बदल रहे हैं। हिमाचल की जनता ने जनादेश दिया है और 8 दिसंबर को कांग्रेस के पक्ष में होगा। कांग्रेस पार्टी सत्ता में आकर पहली कैबिनेट में कर्मचारियों के साथ किए गए वादे पूरा करेगी। 300 यूनिट बिजली निश्शुल्क दी जाएगी। 1500 रुपये महिलाओं को देने का वादा पूरा किया जाएगा। कांग्रेस ने जो गारंटी जनता को दी हैं, वह तय समय में पूरा करेगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व मजबूत है। कांग्रेस पार्टी एकजुट है। ऐसे में भाजपा को कांग्रेस की चिंता छोड़ कर अपनी चिंता करनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी गुटबाजी के साथ अनेक प्रकार के विद्रोह का सामना कर रही है। भारत जोड़ो यात्रा के तहत जिस प्रकार से जन समर्थन मिल रहा है, यह अपने आप में कांग्रेसी नेतृत्व के प्रति बढ़ता विश्वास है।

हम केंद्र के पास भीख नहीं मांगेंगे, हक लेंगे

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में सत्ता में आकर वादों को पूरा करेगी। आर्थिक संसाधनों में मजबूती आएगी। हम केंद्र सरकार के पास भीख नहीं मांगेंगे बल्कि हिमाचल प्रदेश का हक लेने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के हक पर केंद्र को कुंडली नहीं मारने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने मन की बात में सराही किन्नौर की तकनीक, बताया ड्रोन से मंडियों तक कैसे पहुंचाया सेब

यह भी पढ़ें : Himachal Election: BJP हर प्रत्याशी से लेगी फीडबैक, कश्‍यप बोले- काम नहीं आएगी कांग्रेस नेताओं की दिल्ली दौड़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.