हिमाचल में विकास को लगे पंख, 10 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी
हिमाचल प्रदेश में लोक निर्माण और शहरी विकास विभाग के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी मिली है।
-1792388772611_m.webp)
हिमाचल में 10 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी (फाइल फोटो)
HighLights
10 हजार करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी
पीडब्ल्यूडी और शहरी विकास विभाग को मिलेगा लाभ
राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में सहायक
राज्य ब्यूरो, शिमला। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और शहरी विकास विभाग से जुड़े 10 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इसे प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार के साझा सहयोग एवं प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है। प्रदेश का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है और हिमाचल के उज्ज्वल भविष्य के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मिलकर काम करना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। पहाड़ी राज्य होने के कारण हिमाचल में बुनियादी ढांचे का विकास विशेष महत्व रखता है। ऐसे में दोनों सरकारों के बीच बेहतर समन्वय से प्रदेश की विकास संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार प्रदेश के नागरिकों का जीवन सुगम बनाने और हिमाचल को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
हालांकि, स्वीकृत परियोजनाओं का विभागवार विवरण, जिलेवार आवंटन और कार्य पूरा करने की समयसीमा अभी स्पष्ट नहीं की गई है। इन जानकारियों से विकास कार्यों के दायरे और उनके संभावित प्रभाव का आकलन किया जा सकेग
