Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Politics: 'सत्ता परिवर्तन तय, 15 से अधिक विधायक भाजपा में शामिल होने को तैयार', जयराम ठाकुर के बयान से सियासत तेज

    Updated: Fri, 28 Jun 2024 03:53 PM (IST)

    Himachal Politics पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान से हिमाचल की राजनीति फिर से गरमा गई है। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन तय है। कांग्रेस विधायक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से परेशान हो गए हैं। 15 से अधिक विधायक बीजेपी में शामिल होने के लिए तैयार हैं। साथ ही कहा कि उपचुनाव में तीनों सीट पर बीजेपी की जीत होगी।

    Hero Image
    Himachal Politics: जयराम ठाकुर के बयान से सियासत तेज।

    जागरण संवाददाता, नालागढ़। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की नाव डुबाने के लिए कांग्रेस के ही लोग अब षड्यंत्र रच रहे हैं। अब भी 15 से अधिक विधायक मुख्यमंत्री से तंग आकर भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जयराम ठाकुर ने वीरवार को नालागढ़ के मझौली व रामशहर में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल ठाकुर के लिए चुनाव प्रचार किया और सभा को संबोधित किया। कहा कि विधानसभा उपचुनाव में तीनों सीटों पर भाजपा जीतेगी। प्रदेश में नेता परिवर्तन नहीं, बल्कि सत्ता परिवर्तन होना तय है और प्रदेश में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने वाली है।

    इसमें नालागढ़ के कृष्ण लाल ठाकुर और लखविंदर राणा को विशेष सम्मान दिया जाएगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था इस कदर बिगड़ चुकी है। बिलासपुर में गोलीकांड को लेकर पूर्व विधायक के बेटे को गिरफ्तार किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: पर्यटकों और लोगों में फिर मारपीट, युवक के सिर पर फोड़ी बीयर की बोतल, फोटो खींचते नदी में पांव फिसलने से महिला पर्यटक की मौत

    comedy show banner
    comedy show banner