हिमाचल में गांव-गांव लाठी लेकर निकलेंगे पेंशनर, मांगों के लिए चलाएंगे गांधीवादी आंदोलन; बोले- 43 हजार लाभ से वंचित रखे
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने सरकार के खिलाफ गांधीवादी आंदोलन शुरू किया है। समिति का आरोप है कि ...और पढ़ें

शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते पेंशनर्स संघ के पदाधिकारी। जागरण
HighLights
पेंशनर अपनी मांगों के लिए गांधीवादी आंदोलन शुरू करेंगे।
43 हजार पेंशनरों को संशोधित वित्तीय लाभों से वंचित रखा।
गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाकर विधानसभा का घेराव होगा।
जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति सरकार के खिलाफ उतर गई है। एसोसिएशन पहले चरण में गांधीवादी तरीके से आंदोलन चलाएगी। इस दौरान पेंशनरों की टोलियां लाठी लेकर गांव-गांव पहुंचकर पेंशनरों को जागरूक करेंगी। यह जनजागरण अभियान 12 नवंबर तक चलेगा। दो अक्टूबर को ठियोग में गांधी जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा, सेनराम नेगी सहित अन्य पदाधिकारियों ने शिमला में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री ने बीते रोज सचिवालय में पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के साथ बैठक कर पेंशनर्स को तोड़ने का जो प्रयास किया, जिसे पेंशनर्स कभी स्वीकार नहीं करेंगे। इसका जवाब 2027 के चुनाव में मिलेगा।
विधानसभा व सचिवालय का घेराव होगा
उन्होंने कहा कि इससे पहले शिमला, किन्नौर जिलों में जनजागरण अभियान को शुरू कर दिया जाएगा। सरकार उन्हें वार्ता के लिए नहीं बुलाती है या मांगें नहीं मानती तो वह दूसरे चरण में हर जिला स्तर पर 10-10 लोग धरने पर बैठेंगे। हर विधायक, मंत्री को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। विधानसभा व राज्य सचिवालय का घेराव किया जाएगा। समिति ने मुख्यमंत्री पर पेंशनरों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
43 हजार पेंशनर्स को लाभ से वंचित रखा
आरोप लगाया कि इस बैठक में ज्यादातर केंद्रीय कर्मचारी पहुंचे थे। एक जनवरी 2016 व 31 जनवरी 2022 के मध्य सेवानिवृत्त हुए 43 हजार पेंशनर्स को संशोधित वित्तीय लाभ से वंचित रखा है। लीव इन कैशमेंट, ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन, पे एरियर, पेंशन एरियर से वंचित रखा है।
15 प्रतिशत डीए
पेंशनर व कर्मचारी 15 प्रतिशत डीए को लेकर बार-बार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांग को अनदेखा किया जा रहा है। इस मौके पर गंगा राम शर्मा, बुद्धि राम जस्टा, सैन राम नेगी, लायक राम शर्मा, मोहन ठाकुर, मदन शर्मा, दीप राम शर्मा, गुलाब ठाकुर, नीलम चौहान, यशपाल ठाकुर, रमेश ठाकुर उपस्थित रहे।
