विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल पंचायत चुनाव: जिला परिषद के सात वार्डों में निर्वाचन आयोग ने बैलेट पेपर रद किए, दोबारा छापने का निर्णय

By Yadvinder Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 18 May 2026 04:49 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में जिला परिषद के सात वार्डों के मतपत्र रद्द कर दोबारा छापे ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के सात जिला परिषद वार्ड में मतपत्र की प्रिंटिंग दोबारा होगी। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल प्रदेश के सात जिला परिषद वार्ड में मतपत्र की प्रिंटिंग दोबारा होगी। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. सात जिला परिषद वार्डों में मतपत्र रद्द कर दोबारा छापे गए।

  2. दस से अधिक प्रत्याशियों के कारण यह निर्णय लेना पड़ा।

  3. मंडी के बैहल वार्ड में सर्वाधिक 15 प्रत्याशी मैदान में।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में जिला परिषद के लिए सात वार्डों में मतपत्र रद कर दोबारा से छापने पड़े हैं। प्रदेश के सात वार्डों में 10 और इससे अधिक प्रत्याशियों के चुनावी मैदान में होने के कारण ऐसा करना पड़ा। एक मतपत्र में दस चुनाव चिह्न होते हैं, जिनमें एक नोटा का भी होता है। चार जिलों में सात वार्डों में 10 या इससे अधिक प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। प्रदेश में जिला परिषद सदस्य के 251 पदों के लिए चुनाव हो रहा है। मंडी जिला बैहल में सबसे अधिक 15 प्रत्याशी हैं।

इन वार्डों में 10 से ज्यादा प्रत्याशी

राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के जिन सात वार्डों से 10 से अधिक प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, उनमें बिलासपुर के बड़ागांव से 13, चंबा के गैहरा से 11, चंबा के नैनी खड्ड में 12, कांगड़ा के कबाड़ी में 10, शिमला के क्वार में 11 और मंडी के भाड़याड़ा में 10 तथा बैहल में 15 प्रत्याशी शामिल हैं।

कई जगह प्रधान व उपप्रधान के लिए भी 10 से अधिक प्रत्याशी

कई स्थानों पर प्रधान और उपप्रधान के लिए भी दस और उससे अधिक प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में उनके लिए भी दोबारा से मतपत्र छापने की प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल निकाय चुनाव: सिरमौर में नतीजों ने चौंकाया, सांसद के जीजा की हार; भाजपा अध्यक्ष की बहन भी पिछड़ी

यह भी पढ़ें: 'इसलिए चुनाव से भाग रही थी कांग्रेस', जयराम बोले- सुक्खू की हालत ममता जैसी; नतीजों के बाद भाजपा का जश्न