विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: सीपीएस मामले में सर्वोच्च न्यायालय पहुंची हिमाचल सरकार, डाली ट्रांसफर पिटीशन

By Parkash BhardwajEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Thu, 02 Nov 2023 11:25 PM (IST)

सीपीएस मामले में हिमाचल प्रदेश सरकार सर्वोच्च न्यायालय पहुंची है। सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में सीपीएस मामले की सुनवाई को ...और पढ़ें

सीपीएस मामले में सर्वोच्च न्यायालय पहुंची हिमाचल सरकार, फाइल फोटो
सीपीएस मामले में सर्वोच्च न्यायालय पहुंची हिमाचल सरकार, फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, शिमला। सीपीएस मामले में प्रदेश सरकार सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) पहुंची है। सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में सीपीएस मामले की सुनवाई को लेकर आवेदन दायर किया है। सरकार ने दो ट्रांसफर पिटीशन यानि याचिका का स्थानांतरण सर्वोच्च न्यायालय में दायर कर उच्च न्यायालय से मामला हस्तांतरित करने का आग्रह किया है। सर्वोच्च न्यायालय में आज सरकार की ट्रांसफर पिटीशन पर सुनवाई होगी।

सरकार ने ट्रांसफर पिटीशन दायर की

मामले में भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती व अन्यों द्वारा उच्च न्यायालय में पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यपाल जैन ने संपर्क करने पर कहा कि सरकार ने ट्रांसफर पिटीशन दायर की हैं। वह मामले की पैरवी के लिए दिल्ली ही जा रहे हैं।

मामले की सुनवाई शनिवार 4 नवंबर को होगी

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में वर्तमान में छह सीपीएस सरकार ने तैनात किए हैं। बाकायदा इन्हें मंत्रियों के साथ अटैच भी किया है। भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती व कुछ अन्य लोगों ने सीपीएस की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती दी हुई है। उच्च न्यायालय में इस मामले की सुनवाई शनिवार 4 नवंबर को होनी है। भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने सीपीएस की नियुक्ति को उच्च न्यायालय में चुनौती देते हुए इसे लाभ का पद बताया है।