विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के विधायकों को मिलेगी स्पेशल नीली झंडी, इसी से होगी माननीयों की पहचान; एक हफ्ते तक करना होगा इंतजार

Published: Sat, 12 Sep 2026 09:03 AM (GMT+05:30)

हिमाचल के विधायकों को अपनी गाड़ियों पर विशिष्ट नीली झंडी लगाने के लिए अभी एक सप्ताह और इंतजार करना होगा।

हिमाचल के विधायकों को मिलेगी स्पेशल नीली झंडी (फाइल)

हिमाचल के विधायकों को मिलेगी स्पेशल नीली झंडी (फाइल)

HighLights

  1. विधायकों को अपनी गाड़ियों पर नीली झंडी के लिए एक सप्ताह इंतजार।

  2. यह झंडी संवैधानिक पद और जनप्रतिनिधि के रूप में पहचान बताएगी।

  3. झंडी का इस्तेमाल प्रदेश से बाहर भी करने की अनुमति होगी।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल के विधायकों को अपनी गाड़ियों पर विशिष्ट नीली झंडी लगाने के लिए अब एक सप्ताह का इंतजार करना होगा।

विधानसभा की ओर से तैयार करवाई जा रही इस झंडी में करीब एक सप्ताह का और समय लगेगा। इसलिए विधायकों को अपनी गाडियों के शीशों पर एलएलए लगाकर काम चलाना होगा।विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन वीरवार 3 सितंबर को सत्र के समापन से पूर्व सदन में विधायकों को विशिष्ट निली झंडी देने की जानकरी दी थी।

लालबत्ती और फ्लैशर की व्यवस्था खत्म होने के बाद विधायकों के वाहनों की अलग पहचान नहीं हो पा रही थी। इस संबंध में विधायक लगतार सरकार से मांग कर रहे थे।

अधिकतर विधायक अपनी गाड़ियों पर एमएलए लिखवाकर चल रहे हैं। नीली विशिष्ट झंडी मिलने के बाद उन्हें यह लिखवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। झंडी संवैधानिक पद और जनप्रतिनिधि के रूप में विधायकों की पहचान स्पष्ट करेगी।

सदस्य सुविधा समिति ने लिया निर्णय

सदस्य सुविधा समिति की बैठक में विधायकों के वाहनों पर विशिष्ट झंडी देने का निर्णय लिया गया।विधानसभा की ओर से तैयार की जा रही झंडी सभी सदस्यों को उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रदेश से बाहर भी इसके इस्तेमाल की अनुमति होगी।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बदली थी व्यवस्था

सुप्रीम कोर्ट के 10 दिसंबर 2013 के फैसले के बाद वाहनों पर लालबत्ती के इस्तेमाल को सीमित कर दिया गया था। केंद्र सरकार ने एक मई 2017 से सभी रंगों की बीकन लाइट पर रोक लागू की। आपातकालीन और कुछ अन्य सेवाओं को इससे बाहर रखा गया। इसके बाद विधायकों के वाहनों से झंडी और फ्लैशर की व्यवस्था भी समाप्त हो गई थी।