Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'केंद्र की राहत केवल मौखिक, सरकार के कोष में तो कुछ आया ही नहीं'; हिमाचल के मंत्री ने मोदी सरकार को घेरा

    By Anil ThakurEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 03:53 PM (IST)

    हिमाचल के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। रोहित ठाकुर ने कहा कि केंद्र ने हिमाचल को कोई राहत नहीं दी है। आपदा के बाद से अभी तक हिमाचल को केंद्र से फूटी कौड़ी तक नहीं मिली। शिक्षा मंत्री ने जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर को भी आड़े हाथों लिया। रोहित ठाकुर ने कहा नड्डा और अनुराग हिमाचल आकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

    Hero Image
    हिमाचल के मंत्री रोहित ठाकुर ने मोदी सरकार को घेरा (फाइल फोटो)

    शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal News शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से भारी नुकसान हुआ है। केंद्र सरकार की तरफ से हिमाचल को कोई आर्थिक मदद नहीं दी जा रही है। जो बजट अभी तक आया है वह एसडीआरएफ के तहत हिमाचल को जो रूटीन ग्रांट मिलनी प्रस्तवित थी वही है। इसके अलावा, एक फूटी कौड़ी भी हिमाचल को नहीं मिली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर (Minister Rohit Thakur) ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल आकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सच्चाई ये है कि केंद्र की राहत केवल मौखिक है जिससे जनता गुमराह हो रही है। सरकार के कोष में कुछ आया ही नहीं है।

    'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मरहम लगाने भी नहीं आए'

    रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में आपदा के समय बातें तो बड़ी-बड़ी की गई थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी कहा था कि जो हिमाचल मांगेगा, केंद्र पूरी मदद करेगा। इसके बाद हुआ क्या। उन्होंने कहा कि खोदा पहाड़ निकला चूहा वाली कहावत साबित हुई है। रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आपदा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मरहम लगाने भी नहीं आए।

    ये भी पढ़ें- Shimla News: आपदा में अपने 7 परिजनों को खो चुकी नीतिका से मिलने समरहिल पहुंचीं प्रियंका गांधी, बंधाया ढांढस

    अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने केंद्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिमला दौरे के दौरान अनुराग ठाकुर आर्थिक सहायता देने की बात कर रहे थे। एसडीआरएफ के तहत हिमाचल को पिछले साल का 307 करोड़, 2022-23 का 189 करोड़ मिला प्रस्तावित था। यह रूटीन ग्रांट थी जो आई है। उसमें भी एक ग्रांट में कुछ ऑडिट ऑब्जेक्शन लगे थे जिसे सरकार ने दूर किया है तब यह ग्रांट आई। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सच्चाई को जनता के समक्ष रखे। जनता सब जानती है, झूठ बोलकर उन्हें इस तरह गुमराह नहीं किया जा सकता।

    उन्होंने कहा कि 200 करोड़ जो केंद्र से मिला वह एडवांस पेमेंट दी है। यानि जो एसडीआरएफ के तहत जो किश्त हमे दिसंबर में मिलनी थी, वह एडवांस दी गई है। उन्होंने कहा कि असल में जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई के लिए कोई मदद नहीं दी गई।

    'केदरानाथ की तर्ज पर मिले आर्थिक पैकेज'

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि इतिहास में पहली बार हिमाचल में इतनी ज्यादा क्षति हुई है। राज्य सरकार केंद्र से मांग कर रही है कि गुजरात के भुज और उत्तराखंड के केदारनाथ की तर्ज पर हिमाचल को भी केंद्र आर्थिक पैकेज जारी करे। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने केदारनाथ त्रासदी के वक्त उदार सहायता दी थी, ठीक वैसी ही सहायता की हिमाचल को भी मिलनी चाहिए। प्रधानमंत्री हिमाचल को अपना घर बताते हैं लेकिन आपदा में किसी तरह की मदद नहीं कर रहे हैं।

    'सरकार खुद जारी करेगी पैकेज'

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आपदा से हुई तबाही से उभरने के लिए हालांकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू भी अलग से पैकेज की घोषणा करने जा रहे हैं, लेकिन राज्य के संसाधनों से इस तबाही से बाहर निकलना मुश्किल है। ऐसे में केंद्र को हिमाचल की सहायता करनी चाहिए। प्रदेश में भारी बारिश से निजी संपत्ति के अलावा सड़क, बिजली, पेयजल योजनाओं, सरकारी भवनों को भारी नुकसान हुआ है।

    ये भी पढ़ें- Mandi: गाड़ी रोकने पर पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी, कांस्टेबल के पैर पर गाड़ी चढ़ाकर दिखाया अपनी पहुंच का रोब