विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 409 TGT शिक्षकों की नियुक्ति, 10 दिन में ज्वाइनिंग के निर्देश; भरना होगा बांड

By Anil Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 19 Sep 2026 06:14 PM (IST)

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 409 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (टीजीटी आर्ट्स) की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। ...और पढ़ें

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 409 टीजीटी की नियुक्ति के आदेश हुए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 409 टीजीटी की नियुक्ति के आदेश हुए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 409 टीजीटी आर्ट्स शिक्षकों की नियुक्ति।

  2. चयनित अभ्यर्थियों को 10 दिन के भीतर स्कूल में कार्यभार संभालना होगा।

  3. प्रशिक्षु आधार पर फिक्स वेतन और न्यायिक बांड अनिवार्य।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 409 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (टीजीटी आर्ट्स) की नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षु आधार पर 22,860 रुपये मासिक फिक्स वेतन मिलेगा। यह संबंधित नियमित कैडर के पे-मैट्रिक्स के प्रथम सेल का 60 प्रतिशत है। नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों को 10 दिन के भीतर संबंधित स्कूल में कार्यभार संभालना होगा।

पिछले काफी समय से इनकी ज्वाइनिंग लटकी हुई थी। बीते दिनों इन शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात भी की थी। 

प्रशिक्षु नियुक्ति का बांड अनिवार्य

ज्वाइनिंग से पहले प्रधानाचार्य या मुख्याध्यापक के साथ न्यायिक कागज पर प्रशिक्षु नियुक्ति का बांड करना अनिवार्य होगा। इसके बिना ज्वाइनिंग रिपोर्ट स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रशिक्षु अवधि पहले एक वर्ष की होगी। इसके बाद संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर हर वर्ष नया प्रशिक्षु समझौता किया जा सकेगा।

तय अवधि में करना होगा ज्वाइन

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में ज्वाइन नहीं करने पर नियुक्ति प्रस्ताव बिना किसी अलग नोटिस के स्वतः रद माना जाएगा। ग्रामीण, दुर्गम या जनजातीय क्षेत्र में नियुक्ति मिलने पर वहां ज्वाइन करना होगा। ऐसी पोस्टिंग छोड़ने पर अगले एक वर्ष तक नई नियुक्ति के लिए पात्रता प्रभावित होगी।

नियुक्ति के समय शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता के साथ चरित्र, ईडब्ल्यूएस, बीपीएल, डब्ल्यूएफएफ और एससी/एसटी/ओबीसी प्रमाणपत्रों का सत्यापन भी होगा।

यह भी पढ़ें: 'भर्ती नियमों से बाहर जाकर विज्ञापन में अतिरिक्त शर्तें जोड़ना अवैध', हिमाचल हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला