हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर मिलेंगे आधुनिक कृषि उपकरण, DBT पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा
हिमाचल प्रदेश के किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण 50% तक की सब्सिडी पर मिलेंगे। इसके लिए कृषि विभाग का डीबीटी ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव
HighLights
किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण पर 50% तक सब्सिडी मिलेगी।
डीबीटी पोर्टल पर 31 जुलाई से 20 अगस्त तक आवेदन करें।
लघु, सीमांत, SC/ST और महिला किसानों को मिलेगा लाभ।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण 50 प्रतिशत तक की सबसिडी पर मिलेंगे। पहाड़ी क्षेत्रों में आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग ने कृषि अभियांत्रिकी उपमिशन के तहत यह मुहिम शुरू की है। किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण और मशीनरी 50 प्रतिशत तक के अनुदान पर उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए वर्ष 2026-27 के लिए कृषि विभाग का डीबीटी पोर्टल 31 जुलाई से सक्रिय होगा।
लॉटरी से होगा चयन
विभाग के अनुसार किसान 31 जुलाई से 20 अगस्त तक आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 21 अगस्त को पारदर्शी लाटरी प्रणाली के माध्यम से पात्र किसानों का चयन किया जाएगा। योजना का लाभ लघु एवं सीमांत किसानों के अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला किसानों को मिलेगा।
पहाड़ी क्षेत्र में इन उपकरणों की बढ़ी मांग
पहाड़ी क्षेत्रों में छोटे और ढलानदार खेतों के कारण भारी मशीनों का उपयोग कठिन होने से विभाग कम वजन वाले पावर टिलर, पावर वीडर और अन्य आधुनिक उपकरणों को बढ़ावा दे रहा है।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि मशीनीकरण से श्रम और लागत घटती है, समय पर जुताई-बुवाई होने से बहुफसली खेती को बढ़ावा मिलता है और किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलती है।
कृषि विभाग ने किसानों से केवल भारत सरकार से पंजीकृत फर्मों के स्वीकृत माडल ही खरीदने की अपील की है। गैरपंजीकृत या अमानक मशीनरी खरीदने पर सब्सिडी प्राप्त करने में तकनीकी और प्रशासनिक दिक्कतें आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार स्कूली विद्यार्थियों को वर्दी के लिए देगी पैसे, डीबीटी से सीधे खातों में पहुंचेगी राशि
यह भी पढ़ें: चंबा में आधी रात फिर बरसी आफत, चट्टानें गिरने से तहस-नहस हो गया मकान; 100 घरों को हुआ है नुकसान
