विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हिमाचल में अधिकारियों की लेटलतीफी से कर्मचारियों को नहीं मिल रही प्रमोशन', बिजली बोर्ड यूनियन ने उठाया मुद्दा

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 10 Jun 2026 12:58 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jun 2026 12:59 PM (IST)

हिमाचल राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने चेयरमैन प्रबोध सक्सेना से मुलाकात कर कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति और दैनिक भोगियों के नियमितीकरण की मांग की।

हिमाचल बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन में मांगों को लेकर आक्रोश है। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन में मांगों को लेकर आक्रोश है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. दैनिक भोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण लंबे समय से लंबित है।

  2. विभिन्न पदों पर पदोन्नति आदेश अभी तक रुके हुए हैं।

  3. जेओआईटी की पुष्टि भी लंबे समय से लंबित है।

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के महासचिव प्रशांत शर्मा की अध्यक्षता में यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने बिजली बोर्ड के चेयरमैन प्रबोध सक्सेना से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें बताया कि जिन दैनिक भोगी कर्मचारियों ने नियमित होने के लिए 31 मार्च को निर्धारित मापदंड पूरे कर लिए हैं वे प्रबंधन की लेटलतीफी के चलते अभी तक रेगुलर नहीं हो पाए हैं।

इनके नहीं हुए प्रमोशन के आदेश

इसके अलावा बिजली बोर्ड में लंबे समय से उप सचिव, अवर सचिव, सेक्शन आफिसर, सुपरिंटेंडेंट, सहायक अभियंता, अकाउंट्स कैडर और फायरमैन-कम-ड्राइवर आदि के पदोन्नति आदेश नहीं हुए हैं, जिसके चलते कर्मचारी बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

जेओआइटी की कन्फर्मेशन लंबे समय से लंबित

उन्होंने बताया कि बोर्ड में जेओआइटी की कन्फर्मेशन लंबे समय से लंबित है। बोर्ड के फील्ड के दफ्तरों से तकनीकी कर्मियों की पदोन्नति की फाइलों की मंजूरी भी लंबित है। अध्यक्ष ने यूनियन को आश्वासन दिया कि वह सभी मसलों का शीघ्र समाधान करवाएंगे। 

ये पदाधिकारी थे मौजूद

उनके साथ यूनियन के राज्य पदाधिकारियों में मनीष कुमार, हेमराज भारद्वाज, मुन्नी लाल ठाकुर, हरीश शर्मा और हेड क्वार्टर के प्रधान अमित भरोटा व हेड क्वार्टर यूनिट सचिव मुकेश नेगी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में नाम के CBSE स्कूल, पढ़ाई हो रही HP बोर्ड की; जंजैहली में 19 बच्चों ने कटवा दिया नाम