Move to Jagran APP

केंद्र सरकार के बजट से हिमाचल कांग्रेस निराश कहा, इसमें कुछ भी नया नहीं

केंद्र सरकार के बजट पर हिमाचल कांग्रेस ने निराश व्‍यक्‍त की और कहा कि इस बार के बजट में कुछ भी नया नहीं है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Fri, 05 Jul 2019 03:52 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2019 03:52 PM (IST)
केंद्र सरकार के बजट से हिमाचल कांग्रेस निराश कहा, इसमें कुछ भी नया नहीं
केंद्र सरकार के बजट से हिमाचल कांग्रेस निराश कहा, इसमें कुछ भी नया नहीं

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने केद्र सरकार के चालू वित्त बर्ष के बजट पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा है कि इसमें नया कुछ भी नही है। इस बजट की न तो कोई दिशा है और न ही कोई बेहतर दशा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों के विकास के लिए इसमें कोई भी योजना नही है।

loksabha election banner

देश मे औद्योगिक विकास के लिए भी कोई ठोस योजना नही है। बजट में विदेशी निवेश पर तो जोर दिया गया है पर देश की अपनी बाजार व्यवस्था को पूरी तरह से अनदेखा किया गया है। जीएसटी के सरलीकरण का वादा भाजपा ने व्यपारियों से किया था पर इस बारे भी बजट में कोई उल्लेख नहीं है।

 प्रदेश में रेल विस्तार को भी ठेंगा दिखाया गया है। प्रदेश के लोगों को उम्मीद थी कि इस बार हिमाचल को विशेष महत्व और आर्थिक पैकेज मिलेगा, पर ऐसा कुछ नही हुआ। प्रदेश से वित्त राज्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष होने के बावजूद  केंद्रीय बजट में प्रदेश की अनदेखी से प्रदेश कांग्रेस हैरान है।कांग्रेस शासनकाल में कभी एफडीआई का खुलकर विरोध करने वाली केद्र की भाजपा सरकार आज देश में इसी को बढ़ावा दे रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.