विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज से नए CM दफ्तर से चलेगी हिमाचल सरकार, सुक्खू करेंगे 6 मंजिला 'अलर्जली फेस-2' का उद्घाटन

Published: Mon, 21 Sep 2026 10:45 AM (IST)

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार से शिमला में सचिवालय के नए अलर्जली फेस-टू भवन से सरकार का कामकाज संभालेंगे। 21 ...और पढ़ें

हिमाचल सचिवालय को मिला नया 6 मंजिला भवन।

हिमाचल सचिवालय को मिला नया 6 मंजिला भवन।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नए सचिवालय कार्यालय से करेंगे कामकाज

  2. 21 सितंबर को पूजा के बाद नए सीएम कार्यालय का उद्घाटन

  3. अलर्जली फेस-टू भवन में पार्किंग और स्टाफ के लिए भी जगह

राज्य ब्यूरो, शिमला। दो साल के लंबे इंतजार के बाद मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सोमवार से सचिवालय के नए कार्यालय से सरकार चलाएंगे। 21 सितंबर को सुबह पूजा-अर्चना के बाद नए मुख्यमंत्री कार्यालय भवन का उद्घाटन होगा और वहीं से नियमित प्रशासनिक कामकाज शुरू होगा।

शनिवार को मुख्यमंत्री ने खुद नए भवन का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। सीएम आफिस वाला हिस्सा पूरी तरह तैयार है, कुछ कमरों में फिनिशिंग का काम अंतिम चरण में है। इस इमारत को अलर्जली फेस टू का नाम दिया गया है।

इससे सचिवालय में जगह की किल्लत खत्म होगी और पार्किंग की समस्या भी कम होगी। पिछले करीब 6 महीने से निर्माण के कारण मुख्यमंत्री सचिवालय में नियमित नहीं बैठ पा रहे थे।

कामकाज ओक ओवर और सचिवालय के छोटे कमरे से चल रहा था। अब नए भवन के शुरू होने से सचिवालय में सीएम की नियमित मौजूदगी फिर लौटेगी।

नए भवन में कौन-कहां बैठेगा

अलर्जली फेस-टू के 6 मंजिला भवन के सबसे नीचे की 3 मंजिलों में मंत्रियों के वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा रहेगी। एक मंजिल मुख्य सचिव और उनके स्टाफ के लिए आरक्षित रखी गई है।

दूसरी मंजिल में सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का कार्यालय होगा और साथ में गृह विभाग के प्रशासनिक सचिव, सीएम के निजी प्रधान सचिव और अन्य स्टाफ के बैठने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक अचानक स्थगित, दिल्ली दौरे के बाद सरकार ने लिया निर्णय