विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम सुक्खू ने Asian Games में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी किए सम्मानित, कहा- राज्य की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही

By Parkash BhardwajEdited By: Shoyeb Ahmed
Published: Mon, 16 Oct 2023 07:12 PM (IST)

राज्य के सीएम सुक्खू ने आज पीटरहाफ शिमला में हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन द्वारा आयोजित किए गए सम्मान समारोह में ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए

HighLights

  1. मुख्यमंत्री सुक्खू ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी किए सम्मानित
  2. हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में दिया सम्मान
  3. हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कुमार नीटू ने किया सीएम सुक्खू का स्वागत

राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Himachal CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने आज पीटरहाफ शिमला में हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन (Himachal Pradesh Kabaddi Association) द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में चीन के हांगझोऊ में सम्पन्न हुए एशियाई खेलों (Asian Games) में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों (Gold Medal Winning Players) को सम्मानित किया।

उन्होंने ऊना जिला के पुरूष वर्ग में कबड्डी खिलाड़ी विशाल भारद्धाज, भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान रितु नेगी और टीम की सदस्य निधि शर्मा, ज्योति, पुष्पा राणा और सुषमा शर्मा को शाल व टोपी देकर सम्मानित किया।

सीएम ने खिलाड़ियों को दी बधाई

सीएम ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है और इस बार के एशियन खेलों के आंकड़े हमारे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शा रहे हैं। भारतीय दल ने कुल 107 पदक जीते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उनकी सफलता उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरक है।

राज्य सरकार खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह करेगी आयोजित

उन्होंने विजेता खिलाड़ियों से युवाओं को समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान भी किया। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में शीघ्र ही एक गरिमापूर्ण समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रदेश सरकार राज्य में आधारभूत खेल ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रयास कर रही है तथा राज्य की खेल नीति में परिवर्तन लाने पर भी विचार किया जा रहा है।

लोकप्रिय खेल नीति लाए सरकार तभी खिलाड़ियों का पलायन रूक सकता: नीटू

हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कुमार नीटू ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और एसोसिएशन की गतिविधियों बारे में अवगत करवाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सरकार एक लोकप्रिय खेल नीति तैयार करे, जिससे प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को हर तरह का लाभ प्राप्त हो। प्रदेश के अच्छे खिलाड़ी दूसरे राज्यों को पलायन करते हैं। देखने में आया है कि राजस्थान, हरियाणा जाने में हमारे खिलाड़ियों की अधिक रूचि रहती है। प्रदेश के होनहार खिलाड़ियों को राज्य में खेल संबंधी अच्छी सुविधाएं मिलें तो खिलाड़ियों का पलायन रूक सकता है।

ये लोग थे मौजूद

इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिशियन के सचिव राजेश भंडारी, पार्षद, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- धौलाधार में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में बारिश, लोगों ने निकाले गर्म कपड़े; तापमान में गिरावट