हिमाचल के 2 लाख गरीब परिवारों को 300 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं को 1500 रुपये मिलेंगे, CM सुक्खू का एलान
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 'मुख्यमंत्री का अपना परिवार सुखी परिवार योजना' की घोषणा की, जो 2 अक्टूबर से शुरू ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश राजपूत कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम सुक्खू।
HighLights
2 अक्टूबर से 'मुख्यमंत्री का अपना परिवार सुखी परिवार योजना' शुरू।
2 लाख गरीब परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी।
90 हजार महिलाओं को 1500 रुपये मासिक सम्मान राशि।
राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश राजपूत कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार मुख्यमंत्री का अपना परिवार सुखी परिवार योजना से लोगों का कल्याण करेगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आगामी 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) से प्रदेश में मुख्यमंत्री का अपना परिवार सुखी परिवार योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के लगभग 2 लाख अति-निर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी।
90 हजार परिवार नहीं किसी योजना के लाभार्थी
इन परिवारों की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह सम्मान राशि मिलेगी। इनमें से 90 हजार परिवार ऐसे हैं, जिन्हें आज तक किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला था।
होम स्टे के लिए अनुदान
उन्होंने कहा कि होम स्टे योजना के अन्तर्गत प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में 4 प्रतिशत, शहरी क्षेत्रों में 3 प्रतिशत तथा जनजातीय क्षेत्रों में 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान दे रही है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है तथा लोगों की आर्थिकी मजबूत हो रही है।
ये रहे उपस्थित
बैठक में उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, मुख्य सचिव केके पंत, बोर्ड के सरकारी एवं गैर-सरकारी सदस्य, प्रशासनिक सचिव तथा विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल की मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना की पात्रता में संशोधन, 75 हजार रुपये से अधिक आय वाले होंगे बाहर
